Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सुबह से बेंगलुरु का मौसम हुआ सुहावना, अगले कुछ दिन बारिश और तेज हवाओं की संभावना

सुबह से बेंगलुरु का मौसम हुआ सुहावना, अगले कुछ दिन बारिश और तेज हवाओं की संभावना

मंगलवार की सुबह से ही बेंगलुरु में मौसम काफी सुहावना हो गया है। न तो तेज धूप थी और न ही चिलचिलाती गर्मी महसूस हो रही थी। हल्की हवाओं के झोंके में मौसम को बिल्कुल बेंगलुरु के अनुकूल बना दिया था। मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार से अगले कुछ दिनों में बेंगलुरु में बारिश, गरज के साथ छींटे और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जताया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में बेंगलुरु में दिन का तापमान जहां 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, वहीं रात के समय तापमान घटकर 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाता था।

bangalore-rain

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में अगर हल्की बारिश होती है तो इस की वजह से तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है जो लोगों को निश्चित रूप से राहत पहुंचाएगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कर्नाटक के अलग-अलग जिलों में 2 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, जिस वजह से गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाओं के बहने की संभावना है। बताया जाता है कि दक्षिण कर्नाटक के जिलों जैसे हसन, शिवमोग्गा, चिक्कमंगलुरु, चमराजनगर आदि में 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं बह सकती है।

इसके साथ ही कोडागु, हसन और चिक्कमंगलुरु में 3 अप्रैल को ओलावृष्टि होने की संभावना भी जतायी गयी है। बात अगर उत्तर कर्नाटक के जिलों की करें तो 2 और 3 अप्रैल को बेलगावी, धारवाड, गडग, हावेरी, बगलकोट और विजयपुरा में गरज के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

बताया जाता है कि इन सभी जगहों पर 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं बहेंगी। इसके अलावा समुद्रतटिय जिले जैसे उत्तक कन्नड़, उडुपी और दक्षिण कन्नड़ में भी कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की आशंका है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में यह भी बताया गया है कि कुछ इलाकों में मौसम सुखा बना रहेगा लेकिन कुल मिलाकर अगर पूरे कर्नाटक राज्य की बात करें तो यहां कल (बुधवार) और परसो (गुरुवार) को गरज के साथ छींटे, हल्की से मध्य बारिश, तेज हवाएं और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की आशंका जतायी गयी है।

More News

    Read more about: bangalore weather imd
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+