Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »आज से पटना में शुरू हुआ आम महोत्सव, वीकेंड पर घूमने की बेस्ट जगह

आज से पटना में शुरू हुआ आम महोत्सव, वीकेंड पर घूमने की बेस्ट जगह

रविवार को छुट्टी के दिन घूमने की जगह तलाश रहे हैं। तो क्यों न पटना के ज्ञान भवन में चल रहे आम महोत्सव में घूम आएं। सिर्फ आम खाने का ही नहीं बल्कि यहां आकर आपको यह जानने का मौका भी मिलेगा कि बिहार के बागानों में कितने प्रकार के आम मिलते हैं...कौन सा आम सबसे पहले और कौन सा आम सबसे आखिर में बाजार में आता है।

पटना के ज्ञान भवन में 22 और 23 जून को आम महोत्सव की शुरुआत की गयी है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। 2 दिनों तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव को रोमांचक बनाने के लिए इसमें प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है।

mango mahotsav patna

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार इस महोत्सव में राज्य भर से लगभग 500 किसानों ने अपने स्टॉल लगाये हैं। अगर आप भी गर्मी के मौसम का बेसब्री से इंतजार करते हैं और अलग-अलग तरह के आम चखना पसंद करते हैं तो इस फेस्टिवल में जरूर जाएं। ध्यान रहे, ज्ञान भवन में चल रहा पटना- आम महोत्सव मात्र 1 दिन ही और रह गया है।

कौन-कौन सी किस्म के आम के लगे हैं स्टॉल

इस आम महोत्सव में जर्दालू, मिठुआ, गुलाब खास, सुंदर प्रसाद, जरदा, बंबई, रानी पसंद, गोपालभोग, लंगड़ा, हेम सागर, अमन इब्राहिमपुर, कृष्ण भोग, दशहरी, फजली, सकूल खंड, सीपिया, महमूद बहार, आम्रपाली, आम की रंगीन किस्म अद्दफल डंठल, बीजू छोटा, मंझोला और बड़े आकार का सहित कई तरह का किस्म के आम देखने का मौका मिलेगा।

सिर्फ इतना ही नहीं, अगर आपको आम से बने उत्पाद जैसे अचार, जेली आदि खरीदना या उनके बारे में जानना है तो यहां उसकी भी व्यवस्था की गयी है। आम का पेड़ खरीदना चाहते हैं या आम की कलमी कैसी होती है यह देखना चाहते हैं, आम महोत्सव में भी ऐसा एक स्टॉल बनाया गया है जहां इन्हें प्रदर्शित किया गया है।

mango mahotsav bihar patna

बच्चों के लिए दिलचस्प प्रतियोगिता

सिर्फ आम महोत्सव में घूमते हुए बोर हो गये होंगे...है न। तो क्यों न किसी दिलचस्प प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जाए। जी हां, पटना के आम महोत्सव में कई तरह की प्रतियोगिताएं जैसे आम पर नक्काशी बनाने की प्रतियोगिता, बच्चों के लिए 'आम खाओ इनाम पाओ' प्रतियोगिता, 'आम फैंसी ड्रेस' प्रतियोगिता आदि का आयोजन भी किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान बच्चे बोर न हो जाएं, इसलिए बच्चों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन भी किया जा रहा है।

More News

    Read more about: patna bihar festival
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+