Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पटना मरीन ड्राइव का तीसरा फेज शुरू होने से किन लोगों को होगी सुविधा? मेट्रो का क्या है हाल?

पटना मरीन ड्राइव का तीसरा फेज शुरू होने से किन लोगों को होगी सुविधा? मेट्रो का क्या है हाल?

पटना का मरीन ड्राइव, जिसे मुंबई के मरीन ड्राइव के तर्ज पर ही विकसित किया जा रहा है, के तीसरे फेज का हाल ही में उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा, पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद की उपस्थिति में किया गया। उद्घाटन के बाद मरीन ड्राइव के तीसरे फेज से होकर वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो चुकी है।

इससे पहले मरीन ड्राइव के पहले और दूसरे फेज का उद्घाटन हो चुका है। तीसरे फेज का उद्घाटन होने के बाद किन इलाकों के लोगों को पटना आवाजाही करने में सबसे ज्यादा सुविधा होने वाली है? मरीन ड्राइव के तीसरे फेज का उद्घाटन तो हो चुका है लेकिन पटना मेट्रो के पहले फेज का उद्घाटन कब होगा? कब बाकी जिलों में मेट्रो सुविधाएं शुरू होंगी?

patna marine drive and metro

कौन से इलाकों के लोगों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पटना मरीन ड्राइव के तीसरे फेज का उद्घाटन होने का सबसे बड़ा फायदा दानापुर के लोगों को मिलेगा। उनके लिए पटना सिटी तक आवाजाही करना पहले के मुकाबले अब काफी ज्यादा आसान होने वाला है।

बता दें, तीसरे फेज में पटना में गंगा किनारे बन रहे मरीन ड्राइव को गायघाट से कंगन घाट तक जोड़ दिया गया है। यह जेपी गंगा पथ का एक हिस्सा है, जो लगभग साढ़े 12 किमी लंबा है। इसका उद्घाटन होने से सोनपुर और हाजीपुर की ओर से आने वाले लोग कम समय में ही दीघा होकर पटना सिटी तक पहुंच सकेंगे।

कितना हो चुका है मरीन ड्राइव का निर्माण?

पटना में गंगा के किनारे मरीन ड्राइव को मुंबई के मरीन ड्राइव के तर्ज पर ही विकसित किया जा रहा है। वर्ष 2022 में दीघा से पीएमसीएच (PMCH) के बीच मरीन ड्राइव के पहले चरण का उद्घाटन किया गया था। साल 2023 में PMCH से गायघाट के बीच इसका उद्घाटन किया गया और अब गायघाट से कंगनघाट के बीच इसके तीसरे फेज का उद्घाटन भी कर दिया गया है।

कब होगा मेट्रो के पहले फेज का उद्घाटन?

पटना मरीन ड्राइव के तीसरे फेज का उद्घाटन तो हो गया लेकिन मेट्रो के पहले फेज का काम कहां तक पहुंचा? फिलहाल हर पटनावासी के मन में यह सवाल ही घूम रहा है। इस सवाल का जवाब पिछले दिनों ही बिहार मंत्रिमंडल के मंत्री नितिन नवीन ने दिया।

उन्होंने बताया कि साल 2025 तक हर हाल में पटना मेट्रो के पहले फेज का काम पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले फेज को पूरा करने के रास्ते में कुछ तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं, जिन्हें दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

कहां से कहां तक दौड़ेगी मेट्रो?

पटना मेट्रो के पहले फेज में मलाही पकड़ी से बस स्टैंड के बीच मेट्रो का संचालन शुरू किया जाएगा। बताया जाता है कि दूसरे और तीसरे फेज का काम भी तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही बिहार के चार अन्य जिलों, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर और दरभंगा में मेट्रो सुविधाओं को शुरू करने की तैयारियां भी तेज कर दी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही इसका DPR (विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर केंद्र सरकार के पास भेज दिया जाएगा।

More News

    Read more about: patna bihar metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+