Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पटना में कब से शुरू होगी मेट्रो, आया बड़ा अपडेट

पटना में कब से शुरू होगी मेट्रो, आया बड़ा अपडेट

बिहार की राजधानी पटना का तेजी से विकास किया जा रहा है। देश के दूसरे शहरों के साथ ही पटना में भी मेट्रो सेवा को शुरू करने का काम तेजी से किया जा रहा है। हाल ही पटना की मेट्रो सेवा को लेकर बड़ा अपडेट आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार पटना मेट्रो परियोजना की पहली सुरंग का निर्माण पूरा हो चुका है। लेकिन मेट्रो सेवा के शुरू होने में अभी कुछ समय का इंतजार पटनावासियों को करना पड़ेगा। कब तक शुरू हो सकती है पटना में मेट्रो सेवा?

patna metro construction

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पटना मेट्रो के 2 कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। दोनों कॉरिडोर को मिलाकर कुल 26 स्टेशन बनाएं जाएंगे। कॉरिडोर 1 दानापुर से खेमणिचक तक जाएगा जिसकी कुल लंबाई 18 किमी होगी। कॉरिडोर 1 में 14 स्टेशन बनेंगे जिसमें से 8 स्टेशन एलीवेटेड और 6 स्टेशन भूमिगत होंगे। वहीं कॉरिडोर 2 पटना जंक्शन से पाट्लीपुत्र बस टर्मिनल तक होगा जिसकी लंबाई 14 किमी होगी।

कॉरिडोर 2 में लगभग 12 स्टेशन बनाएं जाएंगे जिसमें 5 एलीवेटेड और 6 भूमिगत होंगे। बताया जाता है कि पहले पटना मेट्रो के कॉरिडोर नंबर 2 को शुरू जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2027 के शुरुआती महीनों में पटना मेट्रो के कॉरिडोर 2 की शुरुआत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। संभावना है कि एलीवेटेड स्टेशनों को बनाने में 528 करोड़ रुपए और भूमिगत स्टेशनों को बनाने में करीब 2000 करोड़ रुपए का खर्च हो सकता है।

patna metro construction work

प्रमुख स्टेशनों के नाम

  1. आकाशवाणी
  2. गांधी मैदान
  3. रुकनपुरा
  4. राजा बाजार
  5. चिड़ियाघर
  6. विकास भवन
  7. विद्युत भवन
  8. पटना रेलवे जंक्शन
  9. पीएमसीएच
  10. राजेंद्र नगर
  11. पटना विश्वविद्यालय
  12. मोइनुक हक स्टेडियम

नोट - पटना जंक्शन स्टेशन को इंटरचेंज स्टेशन बनाया जाएगा।

आया बड़ा अपडेट

tbm 1 launching in patna metro work

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोइनुल हक स्टेडियम से पटना विश्वविद्यालय तक लगभग डेढ़ किमी लंबी मेट्रो सुरंग की खुदाई का काम पूरा कर लिया गया है। इसी सप्ताह में सुरंग को खोदने वाली टनल बोरिंग मशीन (TBM) विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के पास बाहर निकल आयी है। डेढ़ किमी लंबी इस सुरंग को खोदने में लगभग 10 महीने का समय लग गया है। इन दोनों स्टेशनों के बीच दोहरी सुरंग बनायी जा रही है।

समानांतर बनायी जा रही दूसरी सुरंग को खोदने का काम भी जारी है, जिसके अगले 1 से 2 महीनों में पूरा होने की संभावना है। बताया जाता है कि दूसरी सुरंग की खुदाई का काम पूरा होने के बाद ही इसी रूट पर विश्वविद्यालय से वाया पीएमसीएच, गांधी मैदान तक सुरंग खोदने का काम शुरू किया जाएगा। यह काम मई में शुरू हो सकता है। इस दौरान TBM लगभग ढाई किमी की दूरी तय करेगी।

patna metro tunnel complete

वहीं दिसंबर 2023 से गांधी मैदान से आकाशवाणी के बीच लगभग डेढ़ किमी लंबी सुरंग बनाने के लिए खुदाई का काम भी शुरू हो चुका है। इस रूट पर भी 2 TBM को लॉन्च किया गया है। यानी पटना मेट्रो के निर्माण को रफ्तार देने के लिए एक साथ 4 TBM को लॉन्च किया गया है।

इन चारों TBM का काम पूरा होने के बाद इनमें से 2 TBM को पीएमसीएच मेट्रो स्टेशन के गांधी तक की खुदाई के काम और 2 TBM को मोइनुक हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर होते हुए कंकड़बाग के मलाही पकड़ी तक सुरंग की खुदाई के लिए लॉन्च किया जाएगा।

More News

    Read more about: patna metro bihar
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+