Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ट्रेन जितने किराए में करें फ्लाइट्स से सफर, मिल रहे हैं धांसू ऑफर

ट्रेन जितने किराए में करें फ्लाइट्स से सफर, मिल रहे हैं धांसू ऑफर

रक्षाबंधन पर भाई-बहनों के साथ ट्रिप पर जाना है, विदेश घूमने या काम से जाना है या अपने देश में ही दूसरे शहर में रहने वाले भाई-बहन के घर राखी के मौके पर जाने का प्लान है! फ्लाइट की टिकटों की कीमतें देखकर हर बार दिल बैठा जा रहा है...? तो फिर उठाइए अपना लैपटॉप या मोबाइल और बुक कर लिजीए चुनिंदा एयरलाइंस कंपनी की फ्लाइट की टिकटें।

Airport

यकिन मानिए ट्रेन के किराए से भी कम कीमतों पर आप फ्लाइट्स में सफर कर सकेंगे। स्पाइसजेट, एयर एशिया, एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस ने अपने यात्रियों के लिए बंपर सेल अनाउंस किया है। पर सोच-विचार करने में ज्यादा समय मत गंवाइए क्योंकि एयरलाइंस कंपनियां बहुत कम समय के लिए ही ये ऑफर्स दे रही हैं।

Airasia

एयर एशिया ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स की टिकटों पर 'बिग सेल' अनाउंस किया है। टिकटों की बुकिंग एयर एशिया के मोबाइल ऐप या इसके आधिकारिक वेबसाइट https://www.airasia.com/ पर जाकर बुक कर सकते हैं। अमृतसर, नई दिल्ली से या कुआलालांपुर तक (फुकेत, बाली, सिडनी, जकार्ता, पर्थ और कई शहर होते हुए) की इंटरनेशन उड़ान की शुरुआती कीमत सिर्फ ₹6,999 रखी गयी है। यह ऑफर अभी से लेकर 27 अगस्त तक लागू रहेगी। यात्रा का समय 19 फरवरी 2024 से 15 दिसंबर 2025 के बीच होना चाहिए।

Airasia

₹7,990 की शुरुआती कीमत में अमृतसर से सिंगापुर, कुआलालांपुर, बाली और भी कई जगहों के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट बुक कर सकते हैं। इस ऑफर से लिए टिकट 30 अगस्त 2023 तक बुक कर लेना होगा। यात्रा का समय 10 अक्टूबर 2023 से 28 फरवरी 2024 के बीच होना होगा। बैंगलोर, चेन्नई, कोच्ची से बैंकॉक (कैराबी, फुकेत, चियांग मई चियांग रई होते हुए) की इंटरनेशनल फ्लाइट की शुरुआती कीमत महज ₹9,599 रखी गयी है। इस ऑफर में फ्लाइट बुक करने के लिए 30 सितंबर 2023 तक इसी समयकाल के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।

Spicejet

एयरलाइंस कंपनी Spicejet ने भी अपने यात्रियों के लिए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सेल अनाउंस किया है। यह सेल 14 अगस्त 2023 से शुरू हो चुकी है। Spicejet के आधिकारिक वेबसाइट www.spicejet.com पर जाकर अपना टिकट बुक करके आप इस सेल का फायदा उठा सकते हैं। इस ऑफर में घरेलु उड़ान की वन-वे टिकटों की कीमतें 1,515 रुपये से शुरू होंगी। इसके साथ ही 2000 रुपये तक का फ्री फ्लाइट वाउचर और अपनी पसंद की सीटें सिर्फ 15 रुपये की शुरुआती कीमत से ही बुक कर सकेंगे।

spicejet

यह ऑफर 20 अगस्त 2023 को रात 11.59 बजे तक ही मिलेगा। ध्यान रहे, इस ऑफर में आप 15 अगस्त 2023 से 30 मार्च 2024 के बीच की यात्रा टिकटों की बुक कर सकेंगे। यह ऑफर चुनिंदा घरेलु, डायरेक्ट और वन वे फ्लाइट्स पर ही दी जा रही है। ऑफर के तहत मिलने वाली सीटें पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेंगी।

AirIndia

अपने यात्रियों के लिए एयर इंडिया एयरलाइंस ने 96 घंटों के लिए सेल अनाउंस किया है। यह सेल 17 अगस्त से शुरू हुई है जो 20 अगस्त 2023 को खत्म होगी। एयर इंडिया ने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स की टिकटों के लिए यह सेल अनाउंस किया है। इस ऑफर में मात्र ₹1,470 की शुरुआती कीमत पर वन रुट यात्रा का टिकट ले सकते हैं।

airindia

अगर आप भारत में और सार्क देशों में 1 सितंबर से 31 अक्टूबर 2023 के बीच और यूरोप/यूके, दक्षिण-पूर्व एशिया, खाड़ी के देशों व सऊदी अरब की यात्रा पर 15 सितंबर से 31 अक्टूबर 2023 के बीच जाने वाले हैं, तो इस ऑफर का जरूर लाभ उठाएं। टिकट की बुकिंग आप एयरइंडिया के आधिकारिक वेबसाइट https://www.airindia.com/ पर जाकर कर सकते हैं।

Indigo

डोमेस्टिक फ्लाइट की बुकिंग पर एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने सेल अनाउंस किया है। 20 अगस्त 2023 तक अगर आप इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट https://www.goindigo.in/ पर जाकर डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए टिकट बुक करते हैं तो आप इस ऑफर को पा सकते हैं। इस ऑफर में इंडिगो की फ्लाइट से आपको किसी भी घरेलु उड़ान के लिए सिर्फ ₹1,515 की शुरुआती कीमत पर टिकट बुक करने का मौका मिलेगा।

indigo

ध्यान रहे, आपको यात्रा 15 अगस्त 2023 से 30 मार्च 2024 के बीच ही करनी पड़ेगी। यह ऑफर सिर्फ नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स पर ही लागू है। अगर आप टिकट को कैंसिल करते हैं तो टिकट का मूल्य वापस नहीं लौटाया जाएगा।

More News

    Read more about: travel flight india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+