Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बुलेट ट्रेन परियोजना : NHSRCL ने शुरू किया 7 किमी लंबे पहले Undersea सुरंग का निर्माण

बुलेट ट्रेन परियोजना : NHSRCL ने शुरू किया 7 किमी लंबे पहले Undersea सुरंग का निर्माण

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के एक अहम हिस्से का निर्माण हाल ही शुरू हुआ है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन (NHSRCL) ने घोषणा की है कि बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के अंदर 7 किमी लंबे टनल का निर्माण शुरू किया जा चुका है। ऐसा भारत में पहली बार हो रहा है जब समुद्र के अंदर सुरंग बनाकर उसमें ट्रेन चलायी जाएगी।

financial express की एक रिपोर्ट के अनुसार इस रेल परियोजना में काफी ज्यादा काम आगे बढ़ चुका है। इसमें से 194 किमी लंबे वायडक्ट और 322 किमी के पियर वर्क का काम पूरा किया जा चुका है। इसके साथ ही सूरत, आणंद और वडोदरा में 70 मीटर X 100 मीटर X 130 मीटर के स्टील से बने ब्रिज का निर्माण भी संपन्न हो चुका है।

mumbai ahmedabad bullet train project

9 नदियों जिसमें पार, पूर्णा और अंबिका शामिल हैं, पर ब्रिज का निर्माण संपन्न और नर्मदा, ताप्ती, माही व साबरमती पर ब्रिज का निर्माण जारी है। इस परियोजना के पहले माउंटेन टनल, जो 350 मीटर लंबा और 12.6 मीटर चौड़ा है, का निर्माण भी पूरा हो चुका है। यह टनल गुजरात के वल्साड में बनाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में बुलेट ट्रेन के स्टेशन बनाने के लिए खुदाई का काम शुरू हो चुका है। वहीं ठाणे, विरार, बोईसर आदि इलाकों में स्टेशनों का निर्माण करने के लिए जमीन का जायदा लिया जा रहा है। बताया जाता है कि हाल ही में एलिवेटेड सेक्शन के पियर वर्क के लिए कई शिलान्यासों का काम संपन्न हो चुका है। महाराष्ट्र के पालघर जिले में भी 5 माउंटेन टनल का निर्माण शुरू हो चुका है।

बता दें, इस साल के शुरुआत में ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की थी कि बुलेट ट्रेन परियोजना का काम 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। प्रायोरिटी कॉरिडोर में सूरत से बिलिमोरा के बीच बुलेट ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस परियोजना की शुरुआत नवंबर 2021 में हुई थी। सबसे पहले मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है।

14 सितंबर 2017 को इस परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के तत्कालिन प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अहमदाबाद में किया था। इस परियोजना की कुल लागत करीब 108,000 करोड़ रुपए है जिसे 8 सालों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें केंद्र सरकार के अलावा गुजरात और महाराष्ट्र सरकार का भी सहयोग शामिल है।

More News

    Read more about: bullet train mumbai ahmedabad
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+