Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी! 9 महीने बाद फिर से शुरू हो रही लेह के लिए बस सेवा

दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी! 9 महीने बाद फिर से शुरू हो रही लेह के लिए बस सेवा

दिल्ली से लेह-लद्दाख जाना चाहते हैं लेकिन सस्ती टिकट कैसे मिलेगी यह समझ में नहीं आ रहा है? चलिए आपकी इस मुश्किल को आसान करते हुए हम आपको एक खुशखबरी सुना देते हैं। करीब 9 महीनों तक बंद रहने के बाद एक बार फिर से हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (HRTC) की दिल्ली-लेह बस सेवा को शुरू कर दिया जा रहा है।

leh bus

दुनिया के सबसे खतरनाक और ऊंचे मगर बेहद खूबसूरत रास्तों में एक दिल्ली-लेह रुट पर 15 जून से बस सेवा को शुरू किया जाएगा। इस बस सेवा के शुरू हो जाने के बाद दिल्ली से मनाली के रास्ते लेह तक का सफर ना सिर्फ आसान बल्कि पहले से कहीं ज्यादा सुहाना भी बन जाएगा।

चलिए इस बस सेवा के रुट, किराया और समय के बारे में विस्तृत जानकारी दे देते हैं :

कब से शुरू होने वाली है बस सेवा

राजधानी दिल्ली से लेह के बीच बस सेवा करीब 9 महीने बाद 15 जून से फिर से शुरू होने वाली है। लेह-लद्दाख के रास्ते में अत्यधिक बर्फबारी की वजह से गत 15 सितंबर को इस बस सेवा को बंद कर दिया गया था। मनाली-लेह हाईवे पर एक बार फिर से भारी वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाने के कारण हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (HRTC) की इस बस सेवा को एक बार फिर से शुरू किया जा रहा है।

bus

दिल्ली से लेह का रुट

HRTC की दिल्ली-लेह बस सेवा हर रोज मिलेगी। दिल्ली से करीब 1072 किमी की दूरी तय कर यह बस लेह पहुंचेगी। दिल्ली से लेह का यह रास्ता दुनिया का ना सिर्फ सबसे ऊंचा (समुद्रतल से करीब 4000 मीटर की ऊंचाई) बल्कि सबसे दुर्गम रास्ता भी है। दिल्ली से लेह तक यह बस नकीला पास, बरालाचा पास, टैंगलैंग ला पास से होते हुए बर्फिली पहाड़ियों को पार कर पहुंचेगी। इस रास्ते में टैंगलैंग ला पास सबसे ऊंचा प्वाएंट होगा जो लगभग 17,582 फीट की ऊंचाई पर बना होगा।

कब और कहां से खुलेगी बसें

दिल्ली से लेह के लिए HRTC की बसें हर रोज दिल्ली के इंटर-स्टेट बस टर्मिनस (ISBT) दोपहर करीब 3.30 बजे खुलेगी जो खुबसूरत रास्तों से गुजरते हुए अगले दिन शाम को करीब 6 बजे पहुंचेगी। रास्ते में यह बस केलॉन्ग में रुकेगी।

bus driver

बस की खासियतें और किराया

इन बसों में यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा गया है। सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं जैसे एसी और आरामदायक सीटों से यह बस लैस है। लंबी दूरी की बस होने की वजह से इन बसों में शौचालयों की सुविधा भी उपलब्ध है। दिल्ली से लेह तक का प्रति व्यक्ति किराया 1500 रुपये है। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। यदि कोई केलॉन्ग से लेह के लिए टिकट लेना चाहे तो वह टिकट काउंटर से खरीद सकता है। दिल्ली से केलॉन्ग तक का टिकट ऑनलाइन ही खरीदना पड़ेगा।

FAQs
दिल्ली से लेह पहुंचने में कितना समय लगेगा?

दिल्ली से लेह पहुंचने में 24 घंटों से ज्यादा का समय लगेगा। लेकिन HRTC की बसें काफी आरामदायक बनायी गयी हैं। इसलिए लंबी दूरी के सफर में ज्यादा मुश्किलें नहीं आएंगी।

दिल्ली से लेह बस का कितना किराया है?

दिल्ली से लेह जाने का बस का किराया प्रति व्यक्ति 1500 रुपये है। यह बस दिल्ली के इंटर-स्टेट बस टर्मिनस से खुलेगी।

दिल्ली से लेह की बस सेवा कब से शुरू हो रही है?

दिल्ली से लेह की हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (HRTC) की बस सेवा 15 जून से शुरू हो रही है।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: delhi leh manali
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+