Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »चंडीगढ़ और पंचकूला के लिए जारी की गयी ट्रैफिक एडवाइजरी, आज बंद रहेंगे ये रास्ते

चंडीगढ़ और पंचकूला के लिए जारी की गयी ट्रैफिक एडवाइजरी, आज बंद रहेंगे ये रास्ते

आज यानी 17 अक्तूबर को हरियाणा की नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है। यह शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के सेक्टर 5 में स्थित शालीमार ग्राउंड में आयोजित किया गया है। इस शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर पंचकूला की ट्रैफिक में कई बदलाव किये हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई अन्य मंत्री व अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री व अन्य नेता-मंत्री भी हरियाणा आने वाले हैं।

इस वजह से पुलिस ने पंचकूला के सेक्टर 5 को नो फ्लाईंग ज़ोन घोषित कर दिया है।

chandigarh trffic advisory

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर 17 और 18 अक्तूबर को सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक शपथ ग्रहण समारोह स्थल के आसपास के इलाकों के सभी सड़कों पर यातायात को बंद रखा जाएगा। बताया जाता है कि इस शपथ ग्रहण समारोह में करीब 50,000 लोग शामिल हो सकते हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार एसपीजी, एनएसजी, हरियाणा पुलिस और बम निरोधक दस्ता के साथ-साथ डॉग स्क्वॉड को भी समारोह स्थल की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है। समारोह स्थल व आसपास के इलाकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी करीब 5000 सुरक्षाकर्मियों के कंधे पर होगी।

सिर्फ पंचकूला ही नहीं बल्कि हरियाणा के अलग-अलग जिलों के पुलिसकर्मियों को भी सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा। समारोह स्थल और आसपास के इलाकों पर निगरानी रखने के लिए बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गये हैं।

कौन से रूट्स रहेंगे बंद?

  • सेक्टर 5 के शालीमार ग्राउंड के दोनों तरफ के रास्तों को बंद रखा जाएगा।
  • बेलाबिस्टा/संदीप मेजर संदीप सांखला (उसके बाईं तरफ) हैफेड चौक, सेक्टर 4 और 5 के ट्रैफिक लाइट प्वाएंट बंद रहेंगे।
  • तवा चौक/शहीद उधम सिंह चौक, सेक्टर 9 और 10 ट्रैफिक लाइट प्वाएंट, सेक्टर 8 और 9 ट्रैफिक लाइट प्वाएंट, शक्ति भवन और गीता चौक दोनों तरफ से बंद रहेंगे।
  • वीवीआईपी आगमन को ध्यान में रखते हुए दक्षिण मार्ग पर एयरपोर्ट लाइट प्वाएंट से ट्रिब्यून चौक, पूर्व मार्ग पर ट्रिब्यून चौक से ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाएंट और मध्य मार्ग पर ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाएंट से ढिल्लों बैरियर तक ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। इन सड़कों को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक सामान्य ट्रैफिक के लिए बंद रखा जाएगा।
  • दोपहर 2 बजे से 2.30 बजे तक मध्य मार्ग पर ढिल्लों बैरियर से रेलवे लाइट प्वाएंट, दाएं मुड़कर किशनगढ़ चौक से होटल ललित तक ट्रैफिक को बंद रखा जाएगा।
  • होटल ललित से किशनगढ़ चौक की ओर जाने वाले रेलवे लाइट प्वाएंट और मध्य मार्ग पर रेलवे लाइट प्वाएंट से ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाएंट, पूर्व मार्ग पर ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाएंट से ट्रिब्यून चौक और दक्षिण मार्ग पर ट्रिब्यून चौक से एयरपोर्ट लाइट प्वाएंट को वीवीआईपी मूवमेंट के लिए डायवर्ट किया जाएगा। आम नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे शाम 5.15 से 6.15 और शाम 7.15 से 8.15 के बीच इन रास्तों की ओर न जाएं।

वाहन लेकर न जाएं आम लोग

शपथग्रहण समारोह को ध्यान में रखते हुए ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गयी है। आम नागरिकों को सलाह दी गयी है कि वे शालीमार ग्राउंड की तरफ जाने वाले रास्तों पर वाहन लेकर न जाएं। आम नागरिकों को सख्त हिदायत दी गयी है कि वे किसी भी स्थिति में नो पार्किंग एरिया में अपनी गाड़ियों को पार्क न करें, वरना उनकी गाड़ियों को टो करके ले जाया जाएगा। आईएएस/आईपीएस, इंडस्ट्रियलिस्ट आदि के लिए अलग-अलग पार्किंग ज़ोन बनाएं गये हैं।

More News

    Read more about: chandigarh traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+