Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» चंडीगढ़

चंडीगढ़ पर्यटन - भारत का नियोजित शहर

37

पश्चिमोत्तर भारत में हिमालय की शिवालिक पर्वतमाला की तराई में बसा चंडीगढ़ एक केन्द्रशासित प्रदेश है। रोचक बात यह है कि यह देश के दो राज्यों पंजाब और हरियाणा की राजधानी है। यहां हिंदू देवी चंडी को समर्पित एक प्रचीन मंदिर है, जिसके नाम पर इस शहर का नामकरण हुआ है। शहरी डिजाइन व निर्माण के कारण यह पूरे विश्व में भारत का पहला नियोजित शहर के रूप में जाना जाता है।

भारत-पाक विभाजन के बाद पंजाब को लाहौर के स्थान पर एक नई राजधानी की जरूरत थी। तब स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने एक नए और नियोजित शहर के निर्माण का फैसला किया। 1950 के दशक में ली कोरबुसियर नाम के एक फ्रेंच आर्किटेक्ट और अर्बन प्लानर ने चंडीगढ़ की रूपरेखा तैयार की। एक नवंबर 1966 में इस शहर को केन्द्रशासित प्रदेश और पंजाब व हरियाणा की राजधानी घोषित किया गया।

चंडीगढ़ के आसपास के पर्यटन स्थल

ली कोरबुसियर के बड़े-बड़े सृजनों में से एक ‘द ओपन हैंड’ शहर के केपिटल कॉम्प्लेक्स में स्थित है। केपिटल कॉम्प्लेक्स में प्रजातांत्रिक व्यवस्था की तीन संस्था की इमारतें और शहर के प्रतीक चिन्ह होने के कारण यह यहां आने वाले पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां का रॉक गार्डन भी बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। अपनी कला और संस्कृति के लिए यह भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी जाना जाता है। चंडीगढ़ में कई म्यूजियम भी हैं। मसलन इंटरनेशनल डॉल्स म्यूजियम, सरकारी म्यूजियम और आर्ट गैलरी।

चंडीगढ़ के उत्तर में मौजूद विशाल जंगल वन्यजीव प्रेमियों को खूब लुभाता है। कांसल और नेपली जंगल जीव-जंतु और पेड़-पौधों से अटे पड़े हैं। लेकिन इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा चर्चित है सुखना वन्यजीव अभ्यारण्य। यह अभ्यारण्य सुखना लेक कैचमेंट का एक हिस्सा है और यहां स्तनपाई, पक्षी और सरीसृप की विभिन्न प्रजातियां देखने को मिलती हैं। इसी तरह का एक और आकर्षण है छतबीर जू जो कि मोहाली में स्थित है। चंडीगढ़ के अन्य पर्यटन स्थलों में रोज गार्डन और गुरुद्वारा कूहनी साहिब भी महत्वपूर्ण है।

कैसे पहुंचे

शहर के हर हिस्से से हवाई, रेल और सड़क मार्ग से चंडीगढ़ आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां का एयरपोर्ट शहर से 8 किमी दूर है। वहीं रेलवे स्टेशन सेक्टर 17 में है। सेक्टर 17 और सेक्टर 43 में स्थित इंटर-स्टेट बस टर्मिनल से बस सेवाएं भी उपलब्ध है।

घूमने का सबसे अच्छा समय

सितंबर से मार्च तक का समय चंडीगढ़ घूमने के लिए सबसे अच्छा रहता है।

 

चंडीगढ़ इसलिए है प्रसिद्ध

चंडीगढ़ मौसम

घूमने का सही मौसम चंडीगढ़

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें चंडीगढ़

  • सड़क मार्ग
    सड़क मार्ग दिल्ली, पंजाब, हरियाण और हिमाचल प्रदेश जैसे नजदीकी राज्यों से चंडीगढ़ पहुंचने का सबसे प्रभावी विकल्प है। चंडीगढ़ के सेक्टर 17 और सेक्टर 43 में स्थित इंटर-स्टेट बस टर्मिनल से राज्य परिवहन और वाल्वो की बसें चलती हैं। किराए के कार से चंडीगढ़ जाना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। एनएच 22(अंबाला-कालका-शिमला) और एनएच 21 (चंडीगढ़-लेह) के जरिए चंडीगढ़ से संपर्क अच्छा है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    रेल मार्ग से भी चंडीगढ़ दिल्ली, मुंबई, जयपुर, कोलकाता, त्रिवेंद्रम, लखनऊ और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग शहरों से चंड़ीगढ़ के लिए नियमित ट्रेन चलती है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन शहर से 8 किमी दूर सेक्टर 17 में स्थित है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    चंडीगढ़ में एयरपोर्ट है और यह कई डायरेक्ट और कनेक्टिंग फ्लाइट्स से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, गोवा, जम्मू और श्रीनगर से जैसे शहरों से जुड़ा हुआ है। एयरपोर्ट से शहर जाने के लिए परिवहन के साधन भी उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
09 May,Sat
Return On
10 May,Sun
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
09 May,Sat
Check Out
10 May,Sun
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
09 May,Sat
Return On
10 May,Sun