Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »100 सालों बाद होली पर होगा चंद्रग्रहण का साया, किन जगहों से देख सकेंगे इसे?

100 सालों बाद होली पर होगा चंद्रग्रहण का साया, किन जगहों से देख सकेंगे इसे?

इस साल 25 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। 24 मार्च को होलिका दहन के ठीक अगले दिन ही होली का त्योहार देश के हर कोने में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। लेकिन इस साल होली पर चंद्रग्रहण का साया पड़ने वाला है। ऐसा लगभग 100 सालों बाद होने वाला है जब होली के दिन चंद्रग्रहण होगा।

बताया जाता है कि इससे पहले साल 1924 में होली के दिन चंद्रग्रहण लगा था। यह साल का पहला चंद्रग्रहण होगा। लेकिन यह पूर्ण चंद्रग्रहण नहीं बल्कि उपछाया चंद्रग्रहण होने वाला है।

lunar eclipse 2024

आइए आपको चंद्रग्रहण के प्रकार, चंद्रग्रहण का समय और भारत में चंद्रग्रहण कहां से दिखाई देगा आदि के बारे में विस्तार से बताते हैं :-

कब लगेगा चंद्र ग्रहण

साल का पहला ग्रहण 25 मार्च को होली के दिन होने वाला है। 25 मार्च की दोपहर को 12.53 बजे चंद्रमा का उपछाया ग्रहण शुरू होगा, जो कुछ घंटों बाद यानी 3.12 बजे अपने चरम पर पहुंचेगा। शाम 5.32 मिनट पर चंद्रमा का उपछाया ग्रहण समाप्त हो जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार इस बार चंद्रग्रहण कुल 4 घंटे 39 मिनट का होने वाला है।

क्या होता है उपछाया चंद्रग्रहण

lunar eclipse on holi 2024

उपछाया चंद्रग्रहण के बारे में विस्तार से बताने से पहले आपको बता दें, चंद्रग्रहण 3 प्रकार के होते हैं। 1. पूर्ण चंद्रग्रहण, 2. आंशिक चंद्रग्रहण और 3. उपछाया चंद्रग्रहण। चंद्रग्रहण इस बात पर निर्भर करता है कि सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक दूसरे की कितनी सीध में है।
1. पूर्ण चंद्रग्रहण - जब पृथ्वी की छाया पूरी तरह से चंद्रमा की सतह पर पड़ती है, तब पूर्ण चंद्रग्रहण लगता है।
2. आंशिक चंद्रग्रहण - जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा के सिर्फ एक ही हिस्से पर पड़ती है, तब उसे आंशिक चंद्रग्रहण लगना कहते हैं।
3. उपछाया चंद्रग्रहण - इसमें पृथ्वी की छाया का हल्का सा बाहरी हिस्सा ही चंद्रमा की सतह पर पड़ता है। आंशिक व पूर्ण चंद्रग्रहण के मुकाबले उपछाया चंद्रग्रहण को देखना काफी मुश्किल होता है।

कहां से देख सकेंगे चंद्रग्रहण

chandragrahan visibility from india

25 मार्च को जो चंद्रग्रहण लगने वाला है, वह भारत में कहीं से भी दिखाई नहीं देगा। इसलिए न तो भारत में इसका कोई सूतक काल माना जाएगा और न ही मंदिरों में या होली पर पूजा-पाठ करने की कोई मनाही होगी। यह चंद्रग्रहण सबसे अधिक वक्त के लिए अमेरिका में दिखाई देगा। अमेरिका के अलावा आयरलैंड, बेल्जियम, स्पेन, इंग्लैंड, दक्षिण नार्वे, इटली, पुर्तगाल, रूस, जर्मनी, जापान, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड और फ्रांस के कुछ हिस्सों में भी 25 मार्च को चंद्रग्रहण दिखाई देगा।

बता दें, साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को होगा, जो भारत में नजर नहीं आएगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण अमेरिका समेत कई अन्य देशों में दिखाई देगा। वैज्ञानिकों ने पूर्ण सूर्यग्रहण का रास्ता उत्तर पश्चिमी मैक्सिको से अमेरिका होते हुए दक्षिणपूर्वी कनाडा तक जाने की बात कही है।

More News

    Read more about: lunar eclipse holi festival
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+