Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लगातार फैल रहा कोरोना संक्रमण, चारधाम यात्रियों से कोविड टेस्ट करवाने की सलाह

लगातार फैल रहा कोरोना संक्रमण, चारधाम यात्रियों से कोविड टेस्ट करवाने की सलाह

देश में हर रोज कोरोना के नये मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को देशभर में कोरोना संक्रमण के 7 हजार से ज्यादा मामले सामने आये। कोरोना के लगातार संक्रमण को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रियों से भी कोरोना टेस्ट करवाने की सलाह दी है।

corona

पिछले 2 दिनों की अगर तुलना की जाए तो कोरोना संक्रमण के नये मामलों में थोड़ी गिरावट दर्ज की गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 28 अप्रैल को देशभर में 7,553 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे, जबकि 44 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गयी थी। इनमें सबसे ज्यादा मौतें केरल में, 16 मौतें, हुई थी। लेकिन 29 अप्रैल को कोरोना का ग्राफ थोड़ा नीचे आया।

char dham

शनिवार को मिले आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोविड 19 से 7,171 लोग संक्रमित हुए हैं। मरने वालों की संख्या में भी थोड़ी गिरावट दर्ज की गयी है। पिछले 24 घंटों में कुल 40 लोगों ने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ दिया। हालांकि सर्वाधिक मृत्यु के मामले एक बार फिर से केरल से ही सामने आए हैं। केरल में 15 लोगों की मौत हुई।

कोरोना संक्रमण के ग्राफ में भले ही गिरावट आयी हो लेकिन देश में कोरोना संक्रमण के हर रोज 7 हजार से अधिक नये मामले सामने आ रहे हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम की यात्रा के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं से संपूर्ण स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ कोरोना टेस्ट भी करवाने की सलाह दी है।

covid 19

उन्होंने यात्रियों से सभी स्वास्थ्य टेस्ट में पास होने के बाद ही चार धाम की यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है। उत्तराखंड के विभिन्न रेलवे और एयरपोर्ट पर भी वैक्सीनेशन कैंप लगाने की योजना राज्य सरकार बना रही है, ताकि चार धाम की यात्रा पर आने वाला कोई भी श्रद्धालु कोरोना संक्रमित ना हो।

More News

    Read more about: kedarnath covid 19 india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+