चेन्नई एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी। अब उन्हें बैगेज ड्रॉप करने की लंबी लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। चेन्नई एयरपोर्ट पर सेल्फ बैगेज ड्रॉप सिस्टम को लागू किया गया है।
यह सिस्टम फिलहाल इंडिगो (Indigo) एयरलाइंस के यात्रियों के लिए ही लागू हुई है। इससे न सिर्फ यात्रियों के लिए विमान तक पहुंचने का रास्ता आसान बनेगा बल्कि समय की भी बचत होगी।

मूल रूप से यात्रियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए ही चेन्नई एयरपोर्ट पर सेल्फ बैगेज ड्रॉप सिस्टम को लागू करने का फैसला लिया गया है। बता दें, इंडिगो एयरलाइंस देश की सबसे बड़ी उड़ान सेवाओं में से एक है, जिससे घरेलु एवीएशन उद्योग के लगभग 60 प्रतिशत यात्री उड़ान भरते हैं।
हालांकि यह सेवा फिलहाल इंडिगो एयरलाइंस के यात्रियों के लिए ही उपलब्ध है लेकिन अन्य घरेलु एयरलाइंस जैसे अकासा (Akasa) और स्पाईस जेट (Spice Jet) भी भविष्य में इस सिस्टम को अपने यात्रियों के लिए लागू कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार चेन्नई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 (T1) में इस सुविधा को शुरू किया गया है। यात्रियों के सामानों को जमा करवाने के लिए T1 में इंडिगो एयरलाइंस के काउंटर नंबर 60-63 के बीच इंडिगो के 4 कियॉस्क के साथ ही 8 सेल्फ बैगेज ड्रॉप कियॉस्क भी बनाए गये हैं। बताया जाता है कि लगभग 1 महीने तक इस सेवा का ट्रायल किया गया और उसकी सफलता के बाद इसे आम यात्रियों के लिए भी लागू कर दिया गया है।

ट्रायल के शुरुआत दौर से ही यात्रियों ने सेल्फ बैगेज ड्रॉप सिस्टम का दिल से स्वागत किया। बताया जाता है कि दोनों तरह के ही यात्रियों, हमेशा विमान से सफर करने वाले और कभी-कभार विमान से उड़ान भरने वाले यात्रियों ने इस सिस्टम को अपनाया। ट्रायल के दौरान हर रोज लगभग 100-125 यात्रियों ने इस सुविधा का लाभ उठाया। इससे पता चला कि एयरपोर्ट पर यात्रियों का झुकाव सेल्फ सर्विस की ओर ज्यादा बढ़ रहा है।
हालांकि जिन यात्रियों को सेल्फ बैगेज ड्रॉप करने में किसी भी प्रकार की परेशानी या समस्या हो रही है, उनकी मदद करने के लिए कियॉस्क पर हर समय एयरलाइंस कंपनी के कर्मचारी मौजूद हैं। मिली जानकारी के अनुसार चेन्नई एयरपोर्ट अपने घरेलु उड़ान के दूसरे टर्मिनल, टर्मिनल 4 (T4) में भी अगले 2 महीने के अंदर 8 सेल्फ बैगेज ड्रॉप कियॉस्क लगाने की घोषणा की है।



Click it and Unblock the Notifications














