Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »छठ पूजा 2023 : आपके जिले में कितने बजे डूबेंगे और उगेंगे सूर्य देव, बिहारवासी कर लें Check

छठ पूजा 2023 : आपके जिले में कितने बजे डूबेंगे और उगेंगे सूर्य देव, बिहारवासी कर लें Check

नहाय-खाय के साथ सूर्योपसना का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। बिहार में छठ पूजा कोई आम पर्व नहीं बल्कि इसे लोकआस्था का महापर्व माना जाता है। छठ पूजा में सूर्योदय और सूर्यास्त का काफी महत्व होता है। यह ऐसा पर्व है जहां उगते सूर्य से पहले डूबते सूर्य की पूजा की जाती है, जिसे ऊर्जा का महान स्रोत भी माना जाता है। इसके साथ इसमें छठी माई की पूजा का भी प्रावधान होता है।

chhath people

छठ व्रती जलाशयों या नदी के पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। इस साल 17 नवंबर से 20 नवंबर तक छठ पूजा मनायी जाएगी, जिसमें 19 नवंबर को डूबते और 20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा।

हो चुकी है छठ की शुरुआत

4 दिनों तक मनाए जाने वाले इस पर्व के पहले दिन छठ व्रती स्नान-पूजा करने के बाद सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं, जिसमें मुख्य रूप से दाल, चावल और कद्दु की सब्जी होती है। छठ व्रती के भोजन ग्रहण करने के बाद परिवार के सदस्य प्रसाद ग्रहण करते हैं।

chhath puja

दूसरे दिन व्रती पूरा दिन खरना का उपवास रखकर मिट्टी के चुल्हे पर प्रसाद बनाते हैं। शाम को पूजा करने के बाद वे प्रसाद ग्रहण करते हैं, जिसके बाद शुरू हुआ उपवास छठ पूजा के चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद ही तोड़ा जाता है। तीसरे दिन व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं।

किस जिले में कब डूबेंगे और कब उगेंगे सूर्य देव

छठ पूजा भगवान सूर्य के डूबने और उगने के समय पर निर्भर करता है। अगर पहले से ही सूर्योदय और सूर्यास्त के समय का अनुमान रहे तो छठ व्रती घाटों पर आसानी से और समय रहते पहुंच सकते हैं, जिससे पूजा के दिनों में उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी।

heading towards chhath ghat

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के अधिकांश जिलों में सूर्योदय और सूर्यास्त का समय जारी किया है। साथ में बताया है कि छठ पूजा के समय बिहार के विभिन्न जिलों में अधिकतम तापमान 30-32° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18-20° के बीच रहने की संभावना है।

जान लेते हैं बिहार के विभिन्न जिलों में सूर्यास्त और सूर्योदय का समय :-

जिला सूर्यास्त का समय सूर्योदय का समय मौसम
पटना शाम 05 बजे सुबह 06.10 बजे शाम को साफ-सुबह धुंध और आंशिक बादल
गया शाम 05.02 बजे सुबह 06.09 बजे शाम को साफ-सुबह धुंध और आंशिक बादल
भागलपुर शाम 04.53 बजे सुबह 06.02 बजे शाम को साफ-सुबह धुंध और आंशिक बादल
पूर्णिया शाम 04.50 बजे सुबह 06.01 बजे शाम को साफ-सुबह धुंध और आंशिक बादल
मुजफ्फरपुर शाम 04.58 बजे सुबह 06.10 बजे शाम को साफ-सुबह धुंध और आंशिक बादल
दरभंगा शाम 04.55 बजे सुबह 06.08 बजे शाम को साफ-सुबह धुंध और आंशिक बादल
पूर्वी चंपारण शाम 04.59 बजे सुबह 06.13 बजे शाम को साफ-सुबह धुंध और आंशिक बादल
पश्चिम चंपारण शाम 05 बजे सुबह 06.15 बजे शाम को साफ-सुबह धुंध और आंशिक बादल
बांका शाम 04.54 बजे सुबह 06.02 बजे शाम को साफ-सुबह धुंध और आंशिक बादल
कटिहार शाम 04.50 बजे सुबह 06 बजे शाम को साफ-सुबह धुंध और आंशिक बादल
मधेपुरा शाम 04.53 बजे सुबह 06.04 बजे शाम को साफ-सुबह धुंध और आंशिक बादल
बक्सर शाम 05.05 बजे सुबह 06.15 बजे शाम को साफ-सुबह धुंध और आसमान साफ
अरवल शाम 05.02 बजे सुबह 06.11 बजे शाम को साफ-सुबह धुंध और आसमान साफ
सारण शाम 05.01 बजे सुबह 06.12 बजे शाम और सुबह के समय आसमान साफ
गोपालगंज शाम 05.01 बजे सुबह 06.14 बजे शाम को साफ-सुबह हल्की धुंध
वैशाली शाम 04.59 बजे सुबह 06.09 बजे शाम को साफ-सुबह हल्की धुंध
सीतामढ़ शाम 04.57 बजे सुबह 06.10 बजे शाम को साफ-सुबह हल्की धुंध
बेगुसराय शाम 04.56 बजे सुबह 06.06 बजे शाम को साफ-सुबह हल्की धुंध
औरंगाबाद शाम 05.05 बजे सुबह 06.12 बजे शाम को साफ-सुबह हल्की धुंध
नालंदा शाम 04.59 बजे सुबह 06.08 बजे शाम को साफ-सुबह हल्की धुंध
सीवान शाम 05.02 बजे सुबह 06.14 बजे शाम को साफ-सुबह हल्की धुंध
समस्तीपुर शाम 04.57 बजे सुबह 06.08 बजे शाम को साफ-सुबह हल्की धुंध
मुंगेर शाम 04.55 बजे सुबह 06.04 बजे शाम को साफ-सुबह हल्की धुंध

नोट :- 19 नवंबर 2023 को सूर्यास्त और 20 नवंबर 2023 को सूर्योदय का समय।

More News

    Read more about: bihar festival chhath puja patna
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+