Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लखनऊ-छपरा रूट पर चलेगी छठ पूजा स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस, जाने Timing और किराया

लखनऊ-छपरा रूट पर चलेगी छठ पूजा स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस, जाने Timing और किराया

बिहार जाने वाले प्रवासियों की संख्या में उछाल दिवाली से भी ज्यादा छठ पूजा के समय आता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने दो रूट्स पर फेस्टिवल स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है। इनमें से एक फेस्टिवल स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस पटना-दिल्ली के रूट पर और दूसरी फेस्टिवल स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस लखनऊ-छपरा रूट पर चलेगी।

दोनों फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन दिवाली से पहले से ही शुरू कर दिया गया है। इन दोनों रूट्स पर फेस्टिवल स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस की Timing, किराए और ठहराव के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं :

chhath special chhapra-lucknow vande bharat

लखनऊ-छपरा वंदे भारत एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर 02270/02269 वंदे भारत एक्सप्रेस लखनऊ-छपरा-लखनऊ रूट पर चलेगी। इस ट्रेन का संचालन 25 अक्तूबर से शुरू हो चुका है। दिवाली स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस के रूप में यह ट्रेन 25 से 31 अक्तूबर तक (29 अक्तूबर को छोड़कर) चलेगी। वहीं 1 नवंबर से 8 नवंबर तक (5 नवंबर को छोड़कर) यह ट्रेन छठ पूजा स्पेशल के रूप में चलेगी। यह ट्रेन कुल 13 फेरे लगाएगी।

लखनऊ से छपरा के लिए छठ पूजा स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 2.15 बजे खुलेगी जो रात 9.30 बजे छपरा स्टेशन पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन रात को 11 बजे छपरा स्टेशन से खुलेगी जो अहले सुबह 3.30 बजे लखनऊ स्टेशन पहुंचेगी। इस रूट पर चेयरकार का किराया ₹1731 और एग्जिक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹3125 होगा। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव जिन स्टेशनों पर होगा वो हैं :

  • सुल्तानपुर
  • वाराणसी
  • गाज़ीपुर
  • बलिया
  • सुरेमनपुर

दिल्ली-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस

दिवाली और छठ पूजा के मौके पर दिल्ली-पटना छठ पूजा स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 02252/02251) का संचालन 30 अक्तूबर से 7 नवंबर के बीच किया जाएगा। दिल्ली से यह ट्रेन सुबह 8.25 बजे खुलेगी जो पटना रात को 8 बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन सुबह 7.30 बजे पटना से खुलेगी जो शाम 7 बजे दिल्ली पहुंचेगी। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव जिन स्टेशनों पर होगा वो हैं :

  • कानपुर
  • प्रयागराज
  • पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन
  • बक्सर
  • आरा
  • पटना

दिल्ली से पटना के बीच छठ पूजा स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस 30 अक्तूबर से 6 नवंबर तक (31 अक्तूबर, 2, 4 और 5 नवंबर को छोड़कर) चलेगी। वहीं पटना से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 31 अक्तूबर, 2, 4 और 7 नवंबर को होगा।

More News

    Read more about: lucknow vande bharat festival
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+