Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अब तक देश के 10 राज्यों में फैल चुका है कोरोना के नये वेरिएंट JN.1 का संक्रमण

अब तक देश के 10 राज्यों में फैल चुका है कोरोना के नये वेरिएंट JN.1 का संक्रमण

सर्दियां बढ़ने के साथ ही देश में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से काफी तेजी से बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग के लिए सबसे अधिक चिंता की वजह कोरोना के नये वेरिएंट का बढ़ता संक्रमण है। भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) से मिली जानकारी के अनुसार अब तक देश भर में कोरोना के नये वेरिएंट से संक्रमण के कुल 196 मामले सामने आ चुके हैं।

corona update

कोरोना संक्रमण देशभर के 10 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में देशभर में कोरोना संक्रमण के कुल 636 मामले सामने आये हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 4,394 पर पहुंच गयी है।

दिसंबर में JN.1 वेरिएंट से 179 संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों पर अगर ध्यान दिया जाए तो पता चलता है कि दिसंबर के महीने में देशभर में कोरोना के नये वेरिएंट से संक्रमण के 179 मामले सामने आये हैं। वहीं नवंबर में यह संख्या केवल 17 थी। और जनवरी का पहला दिन आते-आते यह संख्या 196 पर पहुंच गयी है। इससे ही पता चलता है कि कोरोना के नये वेरिएंट JN.1 का संक्रमण कितनी तेजी से फैलता जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने जेएन.1 वैरिएंट के बारे में कहा है कि कोरोना का यह वेरिएंट काफी तेज गति से फैल रहा है। हालांकि, WHO ने इस वेरिएंट को 'वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' करार दिया है। इससे संक्रमित होने पर गंभीर रूप से बीमार होने का खतरा नहीं है।

covid 19 infection

किस राज्य में कितने संक्रमित

सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देशभर में कोरोना संक्रमण के राज्यवार आंकड़ें निम्न हैं :-

  • केरल में 83
  • गोवा में 51
  • गुजरात में 34
  • कर्नाटक में 8
  • महाराष्ट्र में 7
  • राजस्थान में 5
  • तमिलनाडु में 4
  • तेलंगाना में 2
  • ओडिशा में 1 और दिल्ली में 1

बता दें, रविवार (31 दिसंबर) की सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े काफी डराने वाले थे। इन आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 से संक्रमण के 841 नए मामले सामने आए थे, जो पिछले 227 दिनों में सबसे अधिक है। इसके साथ एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 4,309 पर पहुंच गई थी। इससे पहले 19 मई 2023 को कोरोना से संक्रमण के 865 मामले दर्ज किए गए थे।

साल 2019 में जनवरी के महीने में हमारे देश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। पिछले 4 सालों से यह महामारी देश भर में नये नये वेव लेकर आ रही है लेकिन इसका जोखिम अभी तक कम नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार पिछले 4 वर्षों में देशभर में 4.5 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

More News

    Read more about: india covid 19
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+