Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सर्दियों में फिर से डराने लगा है कोरोना, केरल में अचानक आया संक्रमण में उछाल

सर्दियों में फिर से डराने लगा है कोरोना, केरल में अचानक आया संक्रमण में उछाल

देश में ठंड ने दस्तक दे दी है। पहाड़ों पर बर्फबारी तो समतल में भी कोहरे और तापमान के नीचे जाने से ठिठुरन बढ़ने लगी है। ऐसे में देशभर में कोरोना संक्रमण के मामलों में अचानक से उछाल आया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से देश भर में प्रतिदिन कोरोना के मामले 150 से ऊपर बने हुए हैं।

keral me covid ke badhte mamle

खासतौर पर कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले केरल से आ रहे हैं। केरल से आने वाले कोरोना के आंकड़ों ने देश की नींद एक बार फिर से उड़ा दी है।

केरल में कोरोना संक्रमण के मामलों में अचानक काफी वृद्धि हुई है। नवंबर महीने भर में केरल में जहां कोरोना के 479 मामले सामने आए थे, वहीं दिसंबर के शुरुआती 8 दिनों में ही केरल में कोरोना के 825 नये मामले दर्ज हुए हैं। देश में कोरोना संक्रमण के जितने भी नये मामले सामने आ रहे हैं, उनमें से 90% मामले अकेले केरल से ही आ रहे हैं।

बताया जाता है कि नवंबर में कोरोना से संक्रमित एक मरीज की मौत केरल में हुई थी जबकि पिछले 10 दिनों में कोरोना वायरस का शिकार बन 2 लोग काल के गाल में समा गये। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि नए वेरिएंट का राज्य में पहले से ही बढ़ते मामलों पर असर देखने को मिल सकता है। भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम यानी INSACOG ने केरल में नए सब-वेरिएंट के मिलने की पुष्टि की है।

विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दियों के मौसम में नए मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। JN.1 ओमिक्रोन सब-वेरिएंट BA.2.86 का ही वंशज है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि इससे संक्रमण बढ़ सकता है।कोरोना के नये वेरिएंट के लक्षणों में बुखार, खांसी, थकान, डायरिया, सिरदर्द जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं तो सतर्क होने की जरूरत है।

More News

    Read more about: kerala india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+