Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Cyclone Fengal : कब और कहां होगा लैंडफॉल? कितनी रफ्तार? जाने हर Detail यहां

Cyclone Fengal : कब और कहां होगा लैंडफॉल? कितनी रफ्तार? जाने हर Detail यहां

दक्षिणपश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना गंभीर निम्न दबाव का क्षेत्र बुधवार को चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हो चुका है, जिसे फेंगल (Fengal) नाम दिया गया है। इस चक्रवाती तूफान ने तमिलनाडु प्रशासन की नींदे उड़ा दी है। मौसम विभाग (IMD) से मिली जानकारी के अनुसार यह चक्रवाती तूफान श्रीलंका से सटे तमिलनाडु के समुद्रतटीय इलाकों की तरफ बढ़ रहा है।

चक्रवाती तूफान फेंगल को यह नाम सऊदी अरब ने दिया है, जो एक अरबी शब्द है। दोपहर 1.30 बजे मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन से मिली जानकारी के अनुसार यह चक्रवाती तूफान 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पिछले 6 घंटे के दौरान आगे बढ़ रहा है। इस वक्त कहां स्थित है यह चक्रवाती तूफान? कब और कहां होगा इसका लैंडफॉल? समुद्रतट से कब टकराएगा चक्रवाती तूफान फेंगल?

chennai cyclone fengal

कहां मौजूद है चक्रवाती तूफान?

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 1.30 बजे चक्रवाती तूफान फेंगल त्रिंकोमाली से 110 किमी पूर्व, नागापट्टनम से 350 किमी दक्षिणपूर्व, पुडुचेरी से 450 किमी दक्षिणपूर्व और चेन्नई से 530 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में स्थित है।

बताया जाता है कि इस चक्रवाती तूफान के अगले 6 घंटों के अंदर और भी शक्ति संचय कर लगातार उत्तर-उत्तरपश्चिम की तरफ बढ़ने की संभावना है। संभावना जतायी जाती है कि अगले 2 दिनों में यह चक्रवाती तूफान श्रीलंका से सटे तमिलनाडु के समुद्रतटिय इलाकों से टकरा सकता है।

cyclone fengal landfall

तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी

चक्रवाती फेंगल के प्रभाव की वजह से तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों तक भारी से अतिभारी बारिश होने की आशंका है, जिसका बुरा असर फसलों पर पड़ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तमिलनाडु के कुछ इलाकों जैसे कड्डालोर और मयीलाडुथुरई जिलों में भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है। बताया जाता है कि इस बारिश की वजह से राज्य के लगभग 2000 एकड़ में खड़ी फसल को काफी नुकसान होने की आशंका है, जिसका असर किसानों पर पड़ेगा।

भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर 27 नवंबर को कई प्रभावित जिलों जैसे तिरुवरुर, कड्डालोर, नागापट्टनम, मयीलाडुथुरई आदि जिलों में स्कूल व कॉलोजों में छुट्टी की घोषणा कर दी गयी है। वहीं चेन्नई, चेंगलपेट, अरीयालुर और कांचीपुरम जिलों के स्कूलों में भी छुट्टी की घोषणा कर दी गयी है। मद्रास यूनिवर्सिटी, काराईकुडी अलगप्पा यूनिवर्सिटी, भारतीदशन यूनिवर्सिटी समेत कई शैक्षणिक संस्थानों की सेमेस्टर परीक्षा को भी टाल दिया गया है। परीक्षा की नयी तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

chennai heavy rain cyclone fengal

कब और कहां होगा चक्रवाती तूफान

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार चक्रवाती तूफान फेंगल लगातार 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तर दिशा की ओर बढ़ता जा रहा है। यह तमिलनाडु समुद्रतट की तरफ बढ़ रहा है और 29 नवंबर की रात को पुडुचेरी-तामब्रम-चेन्नई के बीच में किसी समुद्रतटिय क्षेत्र से टकरा सकता है। हालांकि अभी तक लैंडफॉल की सटिक जगह और समय का आंकलन करना संभव नहीं हो सका है।

बताया जाता है कि अगले 24 घंटे के अंदर चक्रवाती तूफान के लैंडफॉल और समय का सटिकता के साथ अंदाजा लगाया जा सकेगा। हालांकि इस चक्रवाती तूफान पर अपनी नजरें बनाए कुछ मौसम विशेषज्ञ मॉडल का कहना है कि चक्रवाती तूफान फेंगल के कमजोर होने की संभावना से भी पूरी तरह से इनकार नहीं किया जा सकता है।

चेन्नई से कई उड़ानें रद्द

चेन्नई से अलग-अलग एयरलाइंस की कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है, जिनके बारे में जानकारी एयरपोर्ट प्रशासन ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर शेयर की है। हालांकि अभी तक चक्रवाती तूफान फेंगल का चेन्नई एयरपोर्ट पर विमान सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा है। लेकिन यात्रियों से एयरपोर्ट प्रशासन की तरफ से अनुरोध किया गया है कि यात्रा और फ्लाइट्स के संबंध में सभी जानकारियों के लिए वे अपने एयरलाइंस कंपनियों के संपर्क में बने रहे।

More News

    Read more about: weather cyclone chennai
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+