Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई में तबाही की आहट, अरब सागर में उठ रहा है चक्रवात 'तेज', 2 दिनों में साफ होगी पूरी तस्वीर

मुंबई में तबाही की आहट, अरब सागर में उठ रहा है चक्रवात 'तेज', 2 दिनों में साफ होगी पूरी तस्वीर

त्योहारों के सीजन में मुंबई में तबाही का मौसम दस्तक दे रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अरब सागर में चक्रवात के तैयार होने की संभावना की भविष्यवाणी की है। हालांकि मौसम विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि अभी तक अरब सागर में कोई चक्रवात तैयार नहीं हुआ है सिर्फ निम्न दबाव का क्षेत्र तैयार हुआ है। बताया जाता है कि अगले 2 दिन बहुत महत्वपूर्ण होने वाले हैं, जब चक्रवात की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

cyclone tej

अगर चक्रवात 'तेज' तैयार होता है, तो यह मुंबई, पूणे और दक्षिण कोंकणी क्षेत्र के मौसम को बुरी तरह से प्रभावित करेगा।

पिछले कुछ दिनों से मुंबई में हल्का कोहरा छाया हुआ है जिस वजह से मुंबई का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 'मॉडरेट' श्रेणी में पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने X (पूर्व का ट्वीटर) पर लिखा है कि 18 अक्टूबर की सुबह दक्षिणपूर्व और निकटवर्ती पूर्व मध्य अरब सागर पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। यह निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा और कल यानी 21 अक्टूबर को यह डिप्रेशन में बदल सकता है।

हालांकि मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि इस डिप्रेशन के चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना अधिक नहीं है लेकिन चक्रवाती तूफान बनने की संभावना से पूरी तरह से इंकार भी नहीं किया जा सकता है। अगर यह डिप्रेशन चक्रवाती तूफान में तब्दिल होता है तो हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवातों के नामकरण की पद्धति के आधार पर इस चक्रवाती तूफान का नाम 'तेज' रखा जाएगा।

mumbai maharashtra

बता दें, IMD की ही एक शाखा द सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार बुधवार की शाम को 6 बजे मुंबई का pM10 स्तर 143 था, जबकि उस समय दिल्ली का 122 था। यह स्थिति मुंबई में अरब सागर से प्रवेश कर रही नमी और चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से ही उत्पन्न हुआ है।

बता दें, बुधवार को मुंबई का सर्वाधिक तापमान 36.4° सेल्सियस दर्ज किया गया जो अक्टूबर में इस साल का सर्वाधिक तापमान रहा। चक्रवाती हवाओं और तूफान के मद्देनजर अगले कुछ दिनों में मुंबई के तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। बताया जाता है कि रात के समय मुंबई का तापमान 22-23° सेल्सियस पर पहुंच सकता है।

मौसम विभाग मुंबई के मौसम और अरब सागर में तैयार हुए निम्न दबाव के क्षेत्र पर करीब से अपनी नजरें बना कर रख रही हैं।

More News

    Read more about: mumbai weather imd
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+