Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »तबाही की दस्तक दे रहा है चक्रवाती तूफान 'मिचैंग', तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश का अलर्ट

तबाही की दस्तक दे रहा है चक्रवाती तूफान 'मिचैंग', तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र शनिवार को अतिगंभीर दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो गया। इस वजह से तमिलनाडु और पुडुचेरी में चक्रवाती तूफान मिचैंग के आने का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को आंध्र प्रदेश तट को पार कर पहले यह नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच से होकर स्थल भाग में प्रवेश करेगा।

chennai

चक्रवात के प्रभाव से तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश होने की संभावना भी जतायी गयी है। इस वजह से प्रशासन ने भी अपनी तरफ से तैयारियां शुरू कर दी है। स्कूल व कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी गयी है।

4 दिसंबर को तट से टकराएगा मिचैंग

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार चक्रवाती तूफान मिचैंग 4 दिसंबर को तमिलनाडु के उत्तरी तट से टकराएगा। मौसम विभाग ने अपनी बुलेटिन में बताया है कि गहरे दबाव का यह क्षेत्र 18 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 4 दिसंबर को दक्षिण में आंध्र प्रदेश व निकटवर्ती उत्तरी तमिलनाडु के तट से होकर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंचेगा।

cyclone chennai

सभी स्कूल-कॉलेजों को किया गया बंद

चक्रवात मिचैंग की वजह से 4 दिसंबर को पुडुचेरी, कोडाइकनाल और यनम क्षेत्रों के सभी कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी गयी है। वहीं कलईसेल्वी, कांचीपुरम, चेन्नई, चेंगलपेट और तिरुवल्लोर जिलों में 4 दिसंबर को स्कूल और कॉलोजों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। बताया जाता है कि यह चक्रवाती तूफान नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच से करीब 80-90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गुजरेगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा तक भी पहुंच सकती है।

तूफान के प्रभाव से ओडिशा में भी बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चक्रवाती तूफान मिचैंग के प्रभाव से ओडिशा में 4 और 5 दिसंबर को भारी बारिश होने का अनुमान है। बताया जाता है कि 5 दिसंबर को 5 तटिय जिलों गजपति, गंजम, पुरी, जगतसिंहपुर में 35-45 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। चक्रवाती तूफान के कारण बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतपुरसिंह, पुरी, खुर्द और गंजम जैसे तटीय जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग ने मछुआरों को अगले आदेश तक समुद्र में नहीं जाने के लिए कहा है। साथ में चेतावनी दी है कि समुद्र की स्थिति अभी काफी खराब होने वाली है।

More News

    Read more about: cyclone tamil nadu puducherry
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+