Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली से हरियाणा को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे अब रोशनी से जगमगाएगा, करोड़ों की लागत से लगेगी नई लाइट्स

दिल्ली से हरियाणा को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे अब रोशनी से जगमगाएगा, करोड़ों की लागत से लगेगी नई लाइट्स

अगर आप दिल्ली या NCR में रहते हैं और नेशनल हाईवे 9 से होकर अक्सर आना-जाना पड़ता है तो आपके लिए बड़ी राहत की खबर है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली को हरियाणा से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे नंबर 9 को अब नए सिरे से रोशनी से जगमगाया जाने वाला है। इस हाईवे पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की तरफ से नई लाइट्स लगाने की पहल की गयी है।

गौरतलब है कि इस हाईवे पर लगीं लाइट्स किसान आंदोलन के समय खराब हो गयी थी और तब से ये खराब ही थी। अब NHAI की ओर से फैसला लिया गया है कि करीब ₹3.5 करोड़ की लागत से इस हाईवे पर नई लाइट्स लगायी जाएंगी।

national highway delhi

इस बारे में दैनिक जागरण की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार NHAI ने लाइट्स को लगाने के लिए टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है जो अपने अंतिम चरण में है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही इस हाईवे पर लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा, जिसके खत्म करने की समय सीमा भी बांध दी गयी है। लाइट्स के लग जाने से खासतौर पर दिल्ली के टीकरी बॉर्डर से रोहतक तक का पूरा रास्ता अंधेरे में डूबा नहीं रहेगा बल्कि दुधिया रोशनी से नहाया रहेगा। बताया जाता है कि इस रास्ते पर 250 वॉट की क्षमता वाली नई एलईडी लाइट्स लगायी जाएंगी।

Take a Poll

कितनी लाइट्स लगेंगी?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार लगभग ₹3.5 करोड़ की लागत से लगभग 1603 लाइट्स लगाने का फैसला लिया गया है। इन लाइट्स को तीन अलग-अलग ऊंचाई वाले पोल पर लगायी जाएगी। इन लाइट्स को 9 मीटर, 12 मीटर और 20 मीटर ऊंचे पोल पर लगाया जाएगा।

20 मीटर ऊंचे पोल पर हाईमास्ट लाइट लगायी जाएंगी जबकि 9 और 12 मीटर पोल पर सिंगल और डबल आर्म लाइट लगायी जाएंगी। इन लाइट्स की क्षमता करीब 250 वॉट होगी। 1183 लाइट सामान्य और 420 लाइट हाईमास्ट होंगी।

delhi to haryana national highway

बताया जाता है कि जब साल 2020 में किसान आंदोलन की शुरुआत हुई थी, उस समय से ही इस हाईवे पर अधिकांश लाइट्स खराब हो गयी थी। तब से हाईवे अधिकांश समय अंधेरे में ही डूबा रहता था। लेकिन अब नेशनल हाईवे 9 पर लाइट्स लगाने की पहल की जा रही है। बताया जाता है कि टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के 6 महीने के अंदर ही इन लाइट्स को लगाने की प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस बारे में NHAI के अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एनएच 9 पर पिछले कई सालों से स्ट्रीट लाइट्स खराब पड़ी थी। पहले यहां सभी लाइट्स हेलोजेन थी लेकिन अब यहां एलईडी लाइट्स लगायी जा रही है। पूरे रास्ते में 250 वॉट की लगभग 1600 लाइट्स लगायी जाएंगी।

More News

    Read more about: delhi haryana travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+