Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिवाली-छठ पर उत्तर रेलवे चलाएगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, देखें लिस्ट

दिवाली-छठ पर उत्तर रेलवे चलाएगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, देखें लिस्ट

त्योहारों के सीजन में असली चुनौती ट्रेनों में कंफर्म टिकट पाना होता है। साल भर में यहीं वह समय होता है जब यात्रियों की सर्वाधिक भीड़ एक शहर से दूसरे शहरों के बीच आवाजाही करते हैं। नौकरी या फिर पढ़ाई के सिलसिले में दूसरे शहरों में रहने वाले लोग त्योहारों के समय ही अपने घरों का रूख करते हैं।

train india

इसलिए त्योहारों के इस सीजन में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उत्तर रेलवे (Northern Railway) ने फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। उत्तर रेलवे ने फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट भी जारी कर दी है।

फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन मुख्य रूप से दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल, दानापुर, पटना, मुजफ्फरपुर, जोगबनी, सहरसा, जयनगर, कटिहार, दरभंगा, गोरखपुर, रक्सौल, वाराणसी, गया, वैष्णो देवी कटरा आदि स्टेशनों के लिए चलेंगी। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर रेलवे के दिल्ली डिवीजन ने स्पेशल ट्रेनों का कुल 327 फेरे लगवाने का फैसला लिया है, ताकि यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित किया जा सकें। इन स्पेशल ट्रेनों में नई दिल्ली से पटना के बीच चलने वाली गति शक्ति सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन भी शामिल है, जो 10 नवंबर से 17 नवंबर के बीच 12 फेरे लगाएगी।

स्पेशल ट्रेनों का समय

गतिशक्ति सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नंबर 02246) नई दिल्ली स्टेशन से सुबह 11.45 बजे खुलेगी जो अगले दिन दोपहर 3.50 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 02245 पटना जंक्शन से शाम को 7 बजे खुलेगी जो दिल्ली उसी दिन रात को करीब 10.30 बजे पहुंचेगी। गतिशक्ति सुपरफास्ट ट्रेन नई दिल्ली से 10,11,14,15,16 और 17 नवंबर 2023 को खुलेगी।

train at station

वापसी में यह ट्रेन पटना जंक्शन से 11, 12,15,16,17 और 18 नवंबर 2023 को खुलेगी। इसके साथ ही आनंद विहार से लखनऊ रूट पर भी स्पेशल ट्रेन का परिचालन त्योहारों के समय किया जाएगा। गति शक्ति सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (नंबर 04494) आनंद विहार टर्मिनल से 10 नवंबर को सुबह 8.30 बजे खुलेगी जो उसी दिन शाम को 6 बजे लखनऊ स्टेशन पहुंचेगी।

कई और रूट्स पर भी चलेंगी ट्रेनें

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर वाराणसी-आनंद विहार टर्मिनल के बीच भी स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का फैसला लिया गया है। 11 नवंबर को ट्रेन नंबर 04498 आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 8.30 बजे खुलेगी जो उसी दिन रात को 11.30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04497 वाराणसी से शाम को 4 बजे खुलेगी और उसी दिन 7.10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

बता दें, दिवाली और छठ पूजा के मौके पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की है। बताया जाता है कि रेलवे की ओर से से 283 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही हैं जो विभिन्न रूट्स पर कई फेरे लगाएंगी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+