Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »खुशखबरी! दिवाली-छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए भारतीय रेलवे चलाएगी 283 स्पेशल ट्रेन

खुशखबरी! दिवाली-छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए भारतीय रेलवे चलाएगी 283 स्पेशल ट्रेन

त्योहारों के मौसम में किसी भी त्योहार-पर्व पर लोग अपने घरों का रुख करें या ना करें लेकिन दिवाली और छठ पूजा ऐसा समय होता है, जब देशभर के अलग-अलग शहरों में रहने वाले लोग अपने घरों की तरफ कदम बढ़ाते हैं। खासतौर पर बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाले लोगों को सीट पाने में कोई समस्या ना हो, इसलिए भारतीय रेलवे ने हर ज़ोन में 283 स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है।

Indian railways special train

खासतौर पर दिवाली और छठ पूजा के समय यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है जिस वजह से उन्हें ट्रेन में टिकट नहीं मिल पाती है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने X अकाउंट (पूर्व का ट्विटर) पर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा करते हुए एक पोस्ट किया है। मिली जानकारी के अनुसार ये स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कुल 4,480 फेरे लगाएंगी।

त्योहारों के सीजन में यात्रियों को मिलेगी सुविधा

त्योहारों के सीजन में भारतीय रेलवे ने देश के हर ज़ोन में स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार ये स्पेशल ट्रेनें पटना, मुजफ्फरपुर, गया, लखनऊ, दरभंगा, कटिहार, गया, गोरखपुर, जोगवनी, सहरसा, नई दिल्ली, आनंद विहार स्टेशनों के बीच चलेगी। पिछले साल भारतीय रेलवे ने 216 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलायी थी, जिसकी वजह से दिवाली-छठ पूजा के समय घर जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा हुई थी।

इस साल भी भारतीय रेलवे की पूर्व मध्य रेलवे ने कुल 42 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है जो 512 फेरे लगाएगी। पश्चिम रेलवे 36 ट्रेने चलाएगी, जो कुल 1,262 फेरे लगाएगी। उत्तर रेलवे 24 ट्रेनें चलाएगी जो कुल 1,208 फेरे लगाएगी।

छठ के समय घर जाने वालों मिलेगा टिकट

त्योहार स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत 24 अक्टूबर से की गयी है जो आनंद विहार से पटना जाएगी। रात को 11 बजे ट्रेन नंबर 03256 आनंद विहार टर्मिनल से खुलेगी जो अगले दिन शाम को 5.20 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन 11 दिसंबर तक हर शुक्रवार और सोमवार को चलेगी। पटना जंक्शन से ट्रेन नंबर 02391 रात को 10.20 बजे खुलेगी जो आनंद विहार टर्मिनल पर दोपहर 3 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन 9 दिसंबर तक हर शनिवार को चलेगी।

6 नवंबर से ट्रेन नंबर 01678 नई दिल्ली-गया आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन हर सोमवार और शुक्रवार को नई दिल्ली से सुबह 8.10 बजे खुलेगी जो अगले दिन आधी रात को 00.30 बजे गया पहुंचेगी। यह ट्रेन 27 नवंबर तक चलेगी। गया-नई दिल्ली आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 7 से 28 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को सुबह 7.35 बजे गया से खुलेगी जो उसी दिन रात को 11.35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+