Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »डोनी पोलो एयरपोर्ट का हुआ उद्घाटन, अब अरुणाचल में बढ़ेगी पर्यटन की गति

डोनी पोलो एयरपोर्ट का हुआ उद्घाटन, अब अरुणाचल में बढ़ेगी पर्यटन की गति

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज (19 नवम्बर) अरुणाचल प्रदेश में एयरपोर्ट का उद्घाटन किया गया। ये एयरपोर्ट अरुणाचल प्रदेश का पहला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट है, जिसे आप डोनी पोलो एयरपोर्ट के नाम से सर्च कर सकते हैं।

वर्तमान भारत की तस्वीर हर रोज बदलती नजर आ रही है, देखा जाए तो विकास की डोर में काफी तेजी देखी जा रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज (19 नवम्बर) अरुणाचल प्रदेश में एयरपोर्ट का उद्घाटन किया गया। ये एयरपोर्ट अरुणाचल प्रदेश का पहला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट है, जिसे आप डोनी पोलो एयरपोर्ट के नाम से सर्च कर सकते हैं। यह एयरपोर्ट अरुणाचल की राजधानी ईटानगर की शान बढ़ाएगी।

इस योजना का शिलान्यास साल 2019 में किया गया था। अब पूर्वोत्तर में भी बाकी राज्यों की तरह पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे केंद्र व राज्य सरकार को आर्थिक रूप से फायदा मिलेगा। एयरपोर्ट के माध्यम से जब लोग अरुणाचल की खूबसूरती देखने के लिए आने लगेंगे तो यहां के लोगों के लिए भी रोजगार के साधन बढ़ेंगे।

Donyi Polo Airport

690 एकड़ में बना है डोनी पोलो एयरपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी आधारशिला साल 2019 में रखी थी, जो अब तीन साल बनकर पूरी तरह तैयार हो गया है और ईटानगर की जनता को समर्पित कर दिया गया है। इस एयरपोर्ट का नाम डोनी पोलो इसीलिए रखा गया है, क्योंकि अरुणाचल में सूर्य को डोनी और चंद्रमा को पोलो कहा जाता है, जो अखंड भारत की सदियों पुरानी प्रथा व उसके प्रति श्रद्धा को दर्शाता है। यह एयरपोर्ट 690 एकड़ में फैला हुआ है।

Donyi Polo Airport

640 करोड़ की लागत से बना है डोनी पोलो एयरपोर्ट

डोनी पोलो एयरपोर्ट बनाने में 640 करोड़ रुपये की लागत आई हैं। इस एयरपोर्ट को बिल्कुल ही आधुनिक रूप दिया गया है, जो सभी सुविधाओं से लैस है। इसके अलावा इस एयरपोर्ट पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) लगाया गया है, जिसमें एक ग्लाइडपथ, एक लोकलाइजर और दूरी मापने के डिवाइस भी शामिल हैं। इससे अब हर मौसम में उड़ानों को ऑपरेट किया जा सकेगा। इसके भीतर 2300 मीटर रनवे दिया गया है।

Donyi Polo Airport

अरुणाचल का तीसरा एयरपोर्ट होगा डोनी पोलो एयरपोर्ट

डोनी पोलो एयरपोर्ट बन जाने से अब अरुणाचल प्रदेश में कुल मिलाकर 3 एयरपोर्ट हो गए हैं। वहीं, नॉर्थ ईस्ट में कुल हवाई अड्डों की संख्या देखी जाए तो यह 16 हो गई है।

वाराणसी में काशी तमिल संगमम का उद्घाटन भी आज

दोपहर 2 बजे के वाराणसी में पीएम मोदी द्वारा काशी तमिल संगमम का उद्घाटन भी किया जाएगा, जो एक भारत-श्रेष्ठ भारत को दर्शाता है। इसका योजना का उद्देश्य काशी और तमिलनाडु के बीच पर्यटन को बढ़ावा देना है, जिसमें तमिलनाडु के करीब 2500 प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। इसके अलावा इस कार्यक्रम में हस्तशिल्प, हैंडलूम, बुक्स, आर्ट, व्यंजनों, टूरिज्म प्लेस व इतिहास से संबंधित एक एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+