Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Durga Puja 2024 : कोलकाता के लिए नहीं होगी कंफर्म टिकट की समस्या, रेलवे चलाएगी पूजा स्पेशल ट्रेनें, List

Durga Puja 2024 : कोलकाता के लिए नहीं होगी कंफर्म टिकट की समस्या, रेलवे चलाएगी पूजा स्पेशल ट्रेनें, List

त्योहारों का सीजन ही वह मौका होता है जब दूर-दराज के शहरों में नौकरी के सिलसिले में रहने वाले लोग वापस अपनी जड़ों के पास लौटते हैं। त्योहार आते ही सबका मन अपने घर, अपने परिवार और अगले शहर में आने के लिए मचल उठता है। अगर आप मूल रूप से कोलकाता या हावड़ा के रहने वाले हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अगर आप देश के किसी और शहर में रहते हैं और इस साल दुर्गा पूजा पर कोलकाता की रौनक देखने के लिए यहां आने के बारे में सोच रहे हैं तो यह अच्छी खबर आपके लिए भी है।

त्योहारों के मौसम में ट्रेन में कंफर्म टिकट का नहीं मिलना एक बड़ी मुसीबत होती है। लेकिन पूर्व रेलवे (Eastern Railways) ने यात्रियों की इस परेशानी को दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

puja special trains eastern railways

पूरे ने देश के विभिन्न शहरों से कोलकाता या हावड़ा के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इस बात की पुष्टि पूरे ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट कर भी की है। इस पोस्ट के मुताबिक देश के विभिन्न शहरों से कोलकाता या हावड़ा के लिए पूरे 20 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने वाली हैं।

इन 20 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की वजह से कुल 4 लाख बर्थ की बुकिंग की जा सकेंगी। पूरे की ओर से बताया गया है कि दुर्गापूजा, दीवाली, छठ आदि के मौकों पर कोलकाता, हावड़ा व सियालदह आने वाले यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ही इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला लिया गया है।

20 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट :-

ट्रेन नंबर ट्रेन
03417/03418 मालदा टाउन - उधना - मालदा टाउन पूजा स्पेशल
03007/03008 हावड़ा - खातीपुरा - हावड़ा पूजा स्पेशल
03509/03510 आसनसोल - खातीपुरा - आसनसोल पूजा स्पेशल
03131/03132 सियालदह - गोरखपुर - सियालदह पूजा स्पेशल
03043/03044 हावड़ा - रक्सौल - हावड़ा पूजा स्पेशल
03045/03046 हावड़ा - रक्सौल - हावड़ा पूजा स्पेशल
03109/03110 सियालदह - वडोदरा- सियालदह पूजा स्पेशल
03575/03576 आसनसोल - आनंद विहार - आसनसोल पूजा स्पेशल
03435/03436 मालदा टाउन-आनंद विहार-मालदा टाउन पूजा स्पेशल
03465/03466 मालदा टाउन-दीघा-मालदा टाउन स्पेशल
03101/03102 कोलकाता-पुरी-कोलकाता स्पेशल
03187/03188 सियालदह-जयनगर-सियालदह स्पेशल
03135/03136 कोलकाता-पटना कोलकाता स्पेशल
03027/03028 हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा स्पेशल
03107/03108 सियालदह-लखनऊ-सियालदह स्पेशल
03423/03424 भागलपुर-हरिद्वार-भागलपुर स्पेशल
03430/03029 मालदा टाउन सिकंदराबाद-मालदा टाउन स्पेशल
03425/03026 मालदा टाउन-पुणे-मालदा टाउन स्पेशल
03413/03414 मालदा टाउन - नई दिल्ली - मालदा टाउन स्पेशल
03483/03484 भागलपुर - नई दिल्ली - भागलपुर स्पेशल

More News

    Read more about: durga puja kolkata train
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+