Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कब से शुरू हो रही है बैंगलोर से नंदी हिल्स के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन?

कब से शुरू हो रही है बैंगलोर से नंदी हिल्स के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन?

वीकेंड पर बैंगलोर से नंदी हिल्स जाने वालों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही बैंगलोर और नंदी हिल्स के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन की सेवा शुरू कर दी जाएगी। अब वीकेंड पर बैंगलोर से घूमने जाने का सबसे फेवरेट डेस्टिनेशन नंदी हिल्स तक पहुंचना और भी आसान और कम समय में होगा।

electric train

बता दें, येलंह्का और चिक्कबल्लपुर के बीच इलेक्ट्रिफिकेशन का काम मार्च 2022 में ही पूरा कर लिया गया था। लेकिन इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेक का संचालन करने में काफी देर की गयी। आखिरकार दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) ने बैंगलोर से नंदी हिल्स के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन को शुरू करने का फैसला ले लिया है।

बैंगलोर से नंदी हिल्स के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन 11 दिसंबर को शुरू होगी। यानी बस कुछ ही दिनों का इंतजार और...और उसके बाद 60 किमी का यह सफर और भी मजेदार होने वाला है। वर्तमान में नंदी स्टेशन पर 06387/06388 केएसआर बैंगलोर-कोलार-कैंट डिजल मल्टीपल यूनिट (Demu) और 16549/16550 केएसआर बैंगलोर-कोलार-केएसआर बैंगलोर Demu रुकती है।

बैंगलोर से नंदी हिल्स कौन सी इलेक्ट्रिक ट्रेन चलेगी

दक्षिण पश्चिम रेलवे ने देवनहल्ली से चिक्कबल्लपुर के बीच एयरपोर्ट रूट पर चलने वाली Memu (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टिपल यूनिट) को ही 11 दिसंबर से आगे चलाने का फैसला लिया है। बैंगलोर से नंदी हिल्स के बीच जो इलेक्ट्रिक ट्रेन चलेंगी वो हैं :

  • 06531/06532 बैंगलोर कैंटोमेंट-चिकबल्लपुर-कैंटोमेंट
  • 06535/06538 चिक्कबल्लपुर-बैंगलोर कैंटोमेंट-चिक्कबल्लपुर
  • 06593/06594 यशवंतपुर-चिक्कबल्लपुर-यशवंतपुर
nandi hills

हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि दक्षिण पश्चिम रेलवे को बैंगलोर से नंदी हिल्स के बीच की 60 किमी की दूरी में यात्रा समय को कम करने की तरफ भी ध्यान देना चाहिए। जो लोग नंदी हिल्स पर सनराइज का शानदार नजारा देखने के लिए आना चाहेंगे उनको सुबह 6.37 बजे नंदी हिल्स पर उतरकर कोई फायदा ही नहीं मिलेगा। नंदी स्टेशन से हिल्स तक पहुंचने में और कम से कम 14-16 किमी का रास्ता तय करना पड़ता है।

उतनी सुबह इस इलाके में परिवहन के सार्वजनिक साधन की कम ही उपलब्ध होते हैं। इस वजह से ट्रेन से नंदी हिल्स पहुंचकर सूर्योदय देखने का आइडिया फ्लॉप साबित होगा। लेकिन इलेक्ट्रिक ट्रेन का एक्सटेंशन चिक्कबल्लपुर तक होने का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को जरूर मिलेगा जो यहां आदियोगी के दर्शन करने के आना चाहते हैं।

सुबह जल्दी ट्रेन चलाएगी SWR

बैंगलोर डिवीजन के डिवीजनल मैनेजर कुसुम हरीप्रसाद का कहना है कि SWR ने इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चर हेरिटेज (INTACH) के साथ मिलकर इस रूट पर 3 हेरिटेज स्टेशनों के मरम्मत का काम पूरा कर लिया है। जिन स्टेशनों का मरम्मत पूरा हो चुका है उनमें डोड्डाजला, देवनहल्ली और अवतीहल्ली शामिल हैं। नंदी हॉल्ट के मरम्मत का काम भी 2 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। एक बार यह काम पूरा हो जाता है तो भारतीय रेलवे सुबह के समय में जल्दी ट्रेन सेवा को शुरू करेगी ताकि जो लोग नंदी हिल्स पर सूर्योदय देखने के लिए आना चाहते हैं, उन्हें सुविधा हो।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+