Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »शिवमोग्गा एयरपोर्ट से जुड़ी ये बातें आपको जरूर जाननी चाह‍िए

शिवमोग्गा एयरपोर्ट से जुड़ी ये बातें आपको जरूर जाननी चाह‍िए

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में एक नए एयरपोर्ट का उद्घाटन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस एयरपोर्ट को देश के युवाओं को समर्पित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे कर्नाटक एवं देश के युवाओं को नई उड़ान मिलेगी। यह एक सार्वजनिक एयरपोर्ट है जो शिवमोग्गा शहर के नाम पर रखा गया है। यह एयरपोर्ट शहर से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां से फिलहाल बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद और कुछ अन्‍य शहरों जैसे के लिए फ्लाइट्स मिलती हैं। हालांकि हम्‍पी, बेलगावी, हुबली आदि शहरों से भी यह एयरपोर्ट अच्‍छी तरह जुड़ा है।

एक नज़र शिवामोग्गा एयरपोर्ट से जुड़ी 10 बातों पर

कर्नाटक के शिवामोग्गा में बने इस एयरपोर्ट का कुल क्षेत्रफल 4340 वर्ग मीटर है। जोकि लखनऊ एयरपोर्ट के क्षेत्रफल का लगभग एक चौथाई।

एयरपोर्ट की जमीन को मिला लें तो कुल क्षेत्रफल 758 एकड़ की भूमि अधीग्रहीत की गई है।

इस एयरपोर्ट से केवल कनेक्टिंग फ्लाइट्स का संचालन ही होगा। एयरपोर्ट में रनवे की लंबाई 45 मीटर है।

Shivamogga Airport

इस एयरपोर्ट की क्षमता करीब 300 यात्री प्रति घंटा है। यह क्षमता आगे चलकर बढ़ेगी, जब एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा।

इस एयरपोर्ट का निर्माण केंद्र सरकार की उड़ान स्कीम के अंतर्गत किया गया है, जो सस्ती दरों पर उड़ानों को सुनिश्चित कराती है।

शिवामोग्गा एयरपोर्ट के निर्माण में कुल 450 करोड़ रुपए की लागत आयी है।

एयरपोर्ट की डिजाइन कमल के फूल की तरह है।

यह देश का 148वां एयरपोर्ट है। 2014 में भारत में कुल 74 एयरपोर्ट थे, जो आज दुगने हो गए।

यह एयरपोर्ट A320 टाइप एयरक्राफ्ट के लिए उपयुक्त है।

इस एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा भी उपलब्‍ध है। हालांकि इसकी शुरुआत अभी नहीं हुई है।

शिवामोग्गा एयरपोर्ट को कुवेम्पु एयरपोर्ट भी कहते हैं।

More News

    Read more about: airport karnataka
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+