Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ट्रेन में होगी खाने की डिलीवरी, Swiggy से ऑर्डर करें अपना मनपसंद खाना

ट्रेन में होगी खाने की डिलीवरी, Swiggy से ऑर्डर करें अपना मनपसंद खाना

भारतीय रेलवे केटरिंग और टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी IRCTC ने फूड डिलीवरी ऐप स्विगी के साथ हाथ मिलाया है। अब ट्रेनों में पहले ऑर्डर किया हुआ खाना आपके सीट पर स्विगी के माध्यम से डिलीवर किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार शुरुआती दौर में अभी यह सुविधा केवल चुनिंदा कुछ शहरों में ही उपलब्ध करवायी जाएगी।

इस पार्टनरशिप का मकसद यात्रियों तक उनका मनपसंद खाना ट्रेन में उनकी सीट पर पहुंचाना है। इसके लिए एक पोर्टल का सहारा लेना पड़ेगा।

swiggy will deliver food in train irctc

IRCTC ने हाल ही में मीडिया में जारी अपने एक बयान में बताया है कि IRCTC ने बंडल (Bundl) टेक्नोलॉजी प्रा. लि. यानी स्विगी फूड्स के साथ एक पार्टनरशिप किया है, जिसमें पहले से ऑर्डर किया हुआ खाना (Pre-order meals) को यात्रियों तक ट्रेन में ही डिलीवर किया जाएगा। अभी देश भर के सिर्फ 4 स्टेशनों पर ही स्विगी के माध्यम से खाना डिलीवर करने की सुविधा है। जिन 4 स्टेशनों पर यात्रियों को ट्रेन में खाना डिलीवर किया जाएगा वो निम्न हैं :

  • बैंगलोर
  • भुवनेश्वर
  • विजयवाड़ा
  • विशाखापत्तनम

बता दें, इससे पहले IRCTC ज़ोमैटो के साथ भी फूड डिलीवरी के लिए पार्टनरशिप कर चुका है। जानकारी के मुताबिक पिछले साल अक्टूबर में ही ज़ोमैटो के साथ यह करार किया गया था। ज़ोमैटो नई दिल्ली, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी स्टेशनों पर पहले से ऑर्डर किए हुए खाने की डिलीवरी भी करता है।

स्विगी के साथ इस सेवा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को सबसे पहले IRCTC ई-केटरिंग पोर्टल पर जाना होगा। यहां अपना PNR नंबर डालने के बाद यात्रियों को अलग-अलग तरह के रेस्तरां के विकल्प दिखाएंगे। फिर यात्री अपनी पसंद के खाने के लिए ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं। खाना सिलेक्ट कर लेने के बाद पेमेंट का विकल्प भी दिखाया जाएगा, जिसमें यात्री अपनी पसंदीदा विकल्प पर चुनकर बिल चुका सकते हैं।

यात्रियों को इसमें कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प भी दिया जाएगा। हालांकि इस पोर्टल को अभी तक शुरू नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ई-पोर्टल पर क्लिक करने पर उसमें 'Available Soon' दिखाई दे रहा है। इसका अर्थ हुआ कि कुछ दिनों के अंदर ही इस सुविधा को शुरू कर दिया जाएगा।

More News

    Read more about: irctc food train indian railway
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+