Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे से वडोदरा और शेगांव समेत 4 रूट्स पर चलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें रूट्स व अन्य Details

पुणे से वडोदरा और शेगांव समेत 4 रूट्स पर चलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें रूट्स व अन्य Details

पुणेकरों की बल्ले-बल्ले। एक या दो नहीं बल्कि पूरे 4 नये रूट्स पर शुरू होने वाली है सेमी हाई स्पीड लग्जरी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस। सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि दक्षिण भारत के दो महत्वपूर्ण शहरों तक आवाजाही को आसान बनाते हुए पुणे से वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही गुजरात के साथ भी पुणे की आवाजाही को आसान बनाते हुए एक नये रूट पर पुणे से वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू करने की घोषणा की गयी है।

पुणे से कौन से चार नये रूट्स के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू करने का निर्णय लिया गया है और इन रूट्स पर कितना किराया होगा? चलिए इन सबके बारे में आपको विस्तृत जानकारी देते हैं -

from pune 4 new routes vande bharat express

जल्द 4 नये रूट्स पर शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस

पुणे से जिन 4 नये रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू करने की योजना बनायी गयी है, उनके बारे में बताने से पहले हम आपको बता दें वर्तमान में महाराष्ट्र में दो वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन होता है जो पुणे को कोल्हापुर, हुबली और मुंबई को वाया पुणे सोलापुर से जोड़ती है। अब बताते हैं पुणे से कौन से 4 नये रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू करने की घोषणा की गयी हैं -

  • पुणे से शेगांव वंदे भारत एक्सप्रेस
  • पुणे से वडोदरा वंदे भारत एक्सप्रेस
  • पुणे से सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस
  • पुणे से बेलगाम वंदे भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत एक्सप्रेस को कम समय में आरामदायक यात्रा के लिए ही जाना जाता है। देश भर के एक कोने को दूसरे कोने से जोड़ने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की गयी थी। भारत सरकार की योजना है कि वर्ष 2047 में जब भारत आजादी के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाएगा तब तक देशभर में 100 वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू कर दिया जाए।

क्या हो सकता है किराया?

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में महाराष्ट्र के सभी रूट्स में सर्वाधिक लोकप्रिय पुणे-कोल्हापुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस है। सप्ताह में तीन दिन, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को इस ट्रेन का संचालन किया जाता है। पुणे से कोल्हापुर के बीच की दूरी के लिए एसी चेयरकार का किराया ₹560 और एग्जिक्यूटिव एसी चेयरकार का किराया ₹1,135 होता है।

pune 4 new routes vande bharat express

वंदे भारत एक्सप्रेस की सबसे बड़ी खासियत इसका समय है। लंबी दूरी की यात्रा करने में लगने वाला कम समय ही इसे यात्रियों के बीच लोकप्रिय बनाने की एक खास वजह बन गया है। पुणे से हुबली के बीच की दूरी को तय करने में वंदे भारत एक्सप्रेस को महज 8 घंटे और 30 मिनट का समय लगता है। वहीं सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनों से इस दूरी को तय करने में 12-13 घंटे का वक्त लग जाता है।

पर्यटकों को भी होगी आसानी

पुणे से शेगांव, सिकंदराबाद, वडोदरा और बेलगाम जैसे देश के अलग-अलग हिस्सों में वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने से न सिर्फ पुणेकरों को फायदा होगा बल्कि पर्यटकों के लिए भी यह फायदेमंद साबित होगा। पुणे से हैदराबाद, गुजरात या फिर कर्नाटक में घूमने जाने वाले पर्यटक हो या इन जगहों से पुणे अथवा महाराष्ट्र घूमने के लिए आने वाले पर्यटक, इन रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस का शुरू होना निश्चित रूप से दोनों तरह के पर्यटकों के लिए काफी सुविधाजनक साबित होने वाला है।

हालांकि अभी तक इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं मिल सकी है कि इन रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन कब से शुरू होगा। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही आम यात्रियों व पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुणे से इन चारों रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+