Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गणेश चतुर्थी पर रेलवे चलाएगी 202 स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और Booking की तारीख

गणेश चतुर्थी पर रेलवे चलाएगी 202 स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और Booking की तारीख

मुंबई में जिस उत्साह के साथ गणेश उत्सव का आयोजन किया जाता है, वैसे किसी भी और शहर में नहीं होता है। मुंबई में गणेशोत्सव को विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार 7 सितंबर से शुरू हो रहा है, जो 17 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में उपनगरीय क्षेत्रों से लोग मुंबई आते हैं, जो विभिन्न मंडलों द्वारा आयोजित होने वाली पूजा का हिस्सा बनते हैं।

इस वजह से ट्रेनों में सीट की कमी की वजह से यात्रियों को समस्याएं भी झेलनी पड़ती है। लोगों की इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने गणेश चतुर्थी स्पेशल 202 ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है। इनके बारे में आगे जानकारी दी जा रही है।

ganesh chaturthi special 202 trains

प्रमुख गणेशोत्सव स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट :

कब से कब तक चलेंगी गणेश चतुर्थी स्पेशल ट्रेनें - 1 सितंबर से 18 सितंबर 2024 तक।

1. मुंबई CSMT-सावंतवाडी रोड-मुंबई CSMT स्पेशल

यह ट्रेन दैनिक चलेगी। ट्रेन में 20 कोच होंगे, जिसमें 2 एसी, 12 शयनयान और 4 जनरल कोच होंगे।

  • ट्रेन नंबर - 01151/01152
  • समय - मुंबई CSMT से 00.20 बजे खुलकर 14.20 बजे सावंतवाडी रोड पहुंचेगी। सावंतवाडी रोड से 15.10 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 3.45 बजे मुंबई CSMT पहुंचेगी।
  • ठहराव - दादर, ठाणे, पनवेल, रोहा, मंगांव व अन्य।

2. मुंबई CSMT-रत्नागिरी-मुंबई CSMT स्पेशल

यह ट्रेन रोज चलेगी। ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिसमें 2 एसी, 12 शयनयान और 4 जनरल कोच होंगे।

  • ट्रेन नंबर - 01153/01154
  • समय - मुंबई से 11.30 बजे खुलकर 20.10 बजे रत्नागिरी पहुंचेगी। वापसी में, रत्नागिरी से 4 बजे खुलेगी जो मुंबई में 13.30 बजे पहुंचेगी।
  • ठहराव - दादर, ठाणे, पनवेल व अन्य।

3. लोकमान्य तिलक (T)-कुदल-लोकमान्य तिलक (T) स्पेशल

यह ट्रेन रोज चलेगी। ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिसमें 2 एसी, 12 शयनयान और 4 जनरल कोच होंगे।

  • ट्रेन नंबर - 01167/01168
  • समय - लोकमान्य तिलक (T) से 21 बजे खुलेगी जो अगले दिन 9.30 बजे कुदल पहुंचेगी। वापसी में, कुदल से 12 बजे खुलेगी जो अगले दिन 00.40 बजे लोकमान्य तिलक (T) पहुंचेगी।
  • ठहराव - ठाणे, पनवेल, रोहा व अन्य।

4. लोकमान्य तिलक (T)-सावंतवाडी रोड-लोकमान्य तिलक (T) स्पेशल

यह ट्रेन रोज चलेगी। ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिसमें 2 एसी, 12 शयनयान और 4 जनरल कोच होंगे।

  • ट्रेन नंबर - 01171/01172
  • समय - लोकमान्य तिलक (T) से 8.20 बजे खुलकर 21 बजे सावंतवाडी पहुंचेगी। वापसी में, सावंतवाडी से 22.20 बजे खुलेगी जो अगले दिन 10.40 बजे लोकमान्य तिलक (T) पहुंचेगी।
  • ठहराव - ठाणे, पनवेल, रोहा व अन्य।

5. दिवा जंक्शन-चिपलून-दिवा जंक्शन मेमू स्पेशल

यह ट्रेन 12 कोच की मेमू ट्रेन होगी।

  • ट्रेन नंबर - 01155/01156
  • समय - दिवा जंक्शन से 7.15 बजे खुलेगी जो 14.00 बजे चिपलून पहुंचेगी। वापसी में, चिपलून से 15.30 बजे खुलेगी जो दिवा जंक्शन 22.50 बजे पहुंचेगी।
  • ठहराव - नीलजे, तलोज, पंचानंद, पनवेल व अन्य।

6. लोकमान्य तिलक (T)-कुदल-लोकमान्य तिलक (T) स्पेशल

यह ट्रेन सप्ताह में 3 दिन (सोमवार, बुधवार और शनिवार को) चलेगी। ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिसमें 2 एसी, 12 शयनयान और 4 जनरल कोच होंगे।

  • ट्रेन नंबर - 01185/01186
  • समय - लोकमान्य तिलक (T) से 00.45 बजे खुलेगी, जो कुदल स्टेशन पर 12.30 बजे पहुंचेगी। वापसी में, कुदल स्टेशन से 16.30 बजे खुलेगी जो लोकमान्य तिलक (T) पर अगले दिन 04.50 बजे पहुंचेगी।
  • ठहराव - ठाणे, पनवेल, रोहा व अन्य।

7. लोकमान्य तिलक (T)-कुदल-लोकमान्य तिलक (T) स्पेशल

यह साप्ताहिक ट्रेन होगी। मंगलवार को यह ट्रेन चलेगी। ट्रेन में कुल 21 एलएचबी कोच होंगे, जिसमें 1 फर्स्ट एसी, पांच 2-टीयर एसी, 12 थ्री-टीयर एसी, पैंट्री कार और 2 जनरेटर कार होंगे।

  • ट्रेन नंबर - 01165/01166
  • समय - लोकमान्य तिलक (T) से 00.45 बजे खुलेगी जो कुदल 12.30 बजे पहुंचेगी। वापसी में, 16.30 बजे कुदल से खुलेगी जो अगले दिन 04.50 बजे लोकमान्य तिलक (T) पहुंचेगी।
  • ठहराव - ठाणे, पनवेल, रोहा व अन्य।

इन सभी ट्रेनों की बुकिंग 21 जुलाई से ही शुरू हो चुकी है। इस रूट पर चलने वाली गणेश चतुर्थी स्पेशल बाकी ट्रेनों के विषय में जानकारी प्राप्त करने के लिए NTES ऐप अथवा भारतीय रेलवे इक्वायरी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

**मुंबई लोकल ट्रेन का आधिकारिक YATRI ऐप से मिली जानकारी के आधार पर।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+