Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ट्रेन में भूख लगी तो मिलेगी नवरात्रि स्पेशल थाली, इन स्टेशनों पर किया गया है सात्विक भोजन का प्रबंध

ट्रेन में भूख लगी तो मिलेगी नवरात्रि स्पेशल थाली, इन स्टेशनों पर किया गया है सात्विक भोजन का प्रबंध

त्योहारों के सीजन का उत्साह हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। कोई घूमने के लिए कहीं जा रहा है तो कोई त्योहारों के मौके पर अपने घरों का रुख कर रहा है। सफर के दौरान सबसे बड़ी समस्या खाने-पीने को लेकर होने लगती है। नवरात्रि के समय ज्यादातर लोग शुद्ध शाकाहारी भोजन करते हैं। आम लोग तो इस समय कुछ भी शाकाहारी भोजन खा सकते हैं लेकिन सबसे बड़ी चुनौती तो उन लोगों के सामने खड़ी हो जाती है जिन्होंने नवरात्रि का व्रत रखा हो।

क्योंकि घर से बाहर व्रत वाले भोजन मिलना आसान बात नहीं होते हैं। लेकिन अब भारतीय रेलवे यात्रियों की इन समस्याओं का समाधान लेकर आया है।

indian railways navratri special thali

शारदीय नवरात्रि के दौरान एक तरफ भारतीय रेलवे जहां उन सभी स्टेशनों पर ट्रेनों का अस्थाई स्टॉपेज दे रही है जो देवी स्थान से जुड़े अथवा धार्मिक मान्यताओं से जुड़े हुए हैं। वहीं दूसरी ओर रेलयात्रा के दौरान यात्रियों को व्रत वाला सात्विक भोजन मिले, इसे भी सुनिश्चित किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय रेलवे ने 150 से ज्यादा स्टेशनों पर 'नवरात्रि स्पेशल थाली' उपलब्ध करवा रही है। अब यात्री अपने सफर के दौरान बिना किसी परेशानी के निश्चिंत होकर ट्रेन में व्रत वाले स्वादिष्ट सात्विक भोजन का आनंद उठा सकेंगे।

कहां-कहां मिल रही हैं 'नवरात्रि स्पेशल थाली'?

भारतीय रेलवे 150 स्टेशनों पर नवरात्रि स्पेशल थाली उपलब्ध करवाने की व्यवस्था कर रही है, जिनमें से प्रमुख स्टेशन निम्न हैं :

  • मुंबई सेंट्रल
  • दिल्ली जंक्शन
  • सूरत
  • जयपुर
  • लखनऊ
  • पटना जंक्शन
  • लुधियाना
  • दुर्ग
  • चेन्नई सेंट्रल
  • सिकंदराबाद
  • अमरावती
  • हैदराबाद
  • तिरूपति
  • जालंधर सिटी
  • उदयपुर सिटी
  • बैंगलोर कैंट
  • नई दिल्ली
  • ठाणे
  • पुणे
  • मैंगलोर
navratri special thali

कैसे बुक करेंगे नवरात्रि स्पेशल थाली?

ट्रेन में नवरात्रि स्पेशल थाली की बुकिंग आप दो प्रकार से कर सकते हैं :-

1. IRCTC के माध्यम से

इसके लिए आपको अपने मोबाइल में IRCTC का ऐप डाउनलोड करना होगा अथवा IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर कर लॉग इन कर लेना होगा। यहां अपना PNR नंबर डालकर आप थाली बुक कर सकते हैं। कुछ समय बाद ही आपको निर्धारित स्टेशन पर एकदम ताजा, शुद्ध और सात्विक व्रत वाला भोजन आपकी सीट पर डेलीवर कर दिया जाएगा।

2. फूड डिलीवरी ऐप के माध्यम से

कई फूड डेलीवरी ऐप जैसे स्वीगी (Swiggy) और ज़ोमैटो (Zomato) के माध्यम से भी ट्रेन में अपना मनपसंद भोजन मंगवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल में फूड डिलीवरी ऐप को डाउनलोड करके उसे अपने मोबाइल नंबर के साथ लॉग इन कर लेना होगा।

इसके बाद आपको यहां Food on Train विकल्प में जाना होगा। यहां सबसे पहले आपसे PNR नंबर की मांग की जाएगी, ताकि आपके ट्रेन, सीट नंबर और ट्रेन के वास्तविक स्टेटस के बारे में जानकारी मिल सके। यहां से भी आप अपनी पसंद का भोजन अपनी सीट पर मंगवा सकते हैं। ये दोनों ऐप ही IRCTC द्वारा ऑथोराइज्ड हैं।

दोनों माध्यमों में ही आपको बिल चुकाने के कई विकल्प दिए जाएंगे, जिसमें ऑनलाइन पेमेंट के साथ-साथ ऑफलाइन यानी खाना डेलीवर होते समय भी पेमेंट करने का विकल्प दिया जाएगा। रेलवे का कहना है कि नवरात्रि स्पेशल थाली को डिजाइन करते समय विशेष रूप से भोजन में पौष्टिकता, गुणवत्ता और स्वाद का ध्यान रखा गया है।

More News

    Read more about: navratri indian railways
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+