Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »त्योहारों के मौसम में घर जाना होगा महंगा, आसमान छूएंगे फ्लाइट की टिकटों के दाम

त्योहारों के मौसम में घर जाना होगा महंगा, आसमान छूएंगे फ्लाइट की टिकटों के दाम

अगर आप त्योहारों के मौसम में घर जाने की योजना बना रहे हैं लेकिन अभी तक टिकट बुक नहीं किया है तो यह खबर आपके लिए ही है। एक ट्रैवल एजेंसी द्वारा किये गये सर्वे में यह सामने आया है कि उत्तर भारतीय त्योहार जैसे दीवाली और दक्षिण भारतीय त्योहार जैसे केरल में ओणम के समय फ्लाइट की टिकटों के दाम आपके पॉकेट पर भारी पड़ने वाले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक तरफ फ्लाइट की टिकट का दाम दीवाली के समय 10-15% और केरल के शहरों के लिए ओणम के समय 20-25% तक बढ़ने के आसार हैं।

flight image

यह सर्वे ट्रैवल पोर्टल ixigo की तरफ से करवाए गये थे।

30 अक्तूबर से 5 नवंबर 2024 के बीच दिल्ली से चेन्नई की रूट पर एकतरफा नॉन-स्टॉप फ्लाइट का किराया औसतन ₹7,618 है। यह पिछले साल इसी समय फ्लाइट की टिकटों के दाम के मुकाबले में 25% की वृद्धि को दर्शाता है। उसी तरह पिछले साल के मुकाबले इस साल मुंबई-हैदराबाद रूट पर विमान का किराया 21% बढ़कर ₹5,162 हो गया है। दिल्ली -गोवा और दिल्ली-अहमदाबाद रूट पर फ्लाइट के किराए में क्रमशः 19% की वृद्धि के साथ किराया ₹5,999 और 16% की वृद्धि के साथ ₹4,930 हो गया है।

कुछ लोकप्रिय रूट जैसे दिल्ली-चेन्नई, मुंबई-बैंगलोर और दिल्ली-हैदराबाद का वनवे किराया अभी ₹4000-₹5000 के बीच में है जो साल-दर-साल किराए में 10-15% की वृद्धि को ही दर्शाता है। अगर सस्ती रूट की बात की जाए तो कुछ रूट्स ऐसे भी हैं, जिनमें किराया में पहले या पिछले साल के मुकाबले कमी आयी है।

मुंबई-अहमदाबाद की फ्लाइट की कीमतों में 27% की गिरावट के साथ किराया ₹2,508 हो गया है। मुंबई-उदयपुर रूट के किराए में भी 25% की गिरावट के साथ किराया ₹4,890 हो गया है। बैंगलोर से हैदराबाद जाना भी पिछले साल के मुकाबले सस्ता होने वाला है, क्योंकि इस रूट पर भी किराए में 23% की कमी आयी है जिसके साथ किराया ₹3,383 हो गया है।

ये तो हो गयी दीवाली की बात। अगर ओणम की बात की जाए, जो केरल का एक बहुत महत्वपूर्ण त्योहार है। केरल के कई रूट्स पर फ्लाइट के किरायों में 1-30% तक की वृद्धि होने के आसार है, वहीं कई रूट्स पर किराया में 6-35% की कमी भी आएगी। उदाहरण के लिए, हैदराबाद-तिरुवनंतपुरम की फ्लाइट के किराए में लगभग 30% की वृद्धि के साथ किराया ₹4,102, मुंबई-कालीकट की फ्लाइट के किराए में भी 30% की वृद्धि के साथ किराया ₹4,448 हो सकते हैं।

खास तौर पर पीक और त्योहारों के मौसम में फ्लाइट के किराए में बढ़ोतरी की चिंता ने जताते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने भी लोकसभा में इस मुद्दे पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने अनुचित किराया वृद्धि को रोकने के लिए शिकायत दर्ज करवाने की एक ऑनलाइन प्रक्रिया को शुरू करने की योजना भी बनायी है।

More News

    Read more about: festivals flight travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+