Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गुजरात में ₹294 करोड़ की लागत से नदी पर ब्रिज और 4 लेन की दो हाईवे बनाने को मिली मंजूरी, कहां-कहां बनेगा?

गुजरात में ₹294 करोड़ की लागत से नदी पर ब्रिज और 4 लेन की दो हाईवे बनाने को मिली मंजूरी, कहां-कहां बनेगा?

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार (13 जनवरी 2025) को कई महत्वपूर्ण परियोजना को अपनी मंजूरी दे दी है। इनमें चार लेन चौड़ी 2 हाईवे भी शामिल है जो दक्षिण, मध्य और उत्तर गुजरात को जोड़ने का काम करेगी। इसके साथ ही नदी पर एक ब्रिज का भी निर्माण किया जाएगा, जिसकी वजह से बताया जाता है कि करीब 23,000 लोगों को फायदा मिलेगा।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इन सभी नए निर्माणों के लिए मुख्यमंत्री पटेल ने ₹294 करोड़ की राशि को मंजूरी दी है। कहां-कहां बनेगा नया हाईवे और किस नदी पर व कहां बनेगा नया ब्रिज?

gujarat walsad damanganga river bridge

कहां और कौन सी नदी पर बनेगा ब्रिज?

DeshGujarat की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने सभी विकासात्मक संरचनाओं के निर्माण के लिए जो ₹294 करोड़ की मंजूरी दी है, उसमें से लगभग ₹26 करोड़ की लागत से दमनगंगा नदी पर एक महत्वपूर्ण ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। बताया जाता है कि दमनगंगा नदी पर इस ब्रिज का निर्माण वल्साड जिले में किया जाएगा।

इस ब्रिज के बन जाने से कप्रादा क्षेत्र के लगभग 16 गांवों के करीब 23,000 लोगों को फायदा पहुंचेगा। दमनगंगा नदी पर बनने वाला यह ब्रिज न सिर्फ कप्रादा में भुर्वड से टुकवड के बीच नदी को पार कर आवाजाही को काफी आसान बना देगा। इससे आदिवासी समाज के छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा तो होगी ही, साथ में कामकाज के सिलसिले में नदी पार कर आने-जाने वाले लोगों को भी काफी सुविधा होगी।

mehsana two 4 lane bridge

बनेंगे 4 लेन वाले 2 हाईवे

मुख्यमंत्री ने दो 4 लेन चौड़े हाईवे के निर्माण को भी अपनी मंजूरी दी है। इनमें से एक हाईवे मेहसाणा जिले में विषनगर-विजापुर रोड पर बनेगी जो करीब 24 किलोमीटर लंबी होगी। इस हाईवे को बनाने में लगभग ₹136.16 करोड़ खर्च किये जाएंगे। इस रोड से होकर भारी वाहन काफी संख्या में आवाजाही करते हैं। इस रोड से होकर सबसे ज्यादा हिम्मतनगर, मोडासा, इदर और लुनावडा भारी वाहन आते-जाते हैं।

मुख्यमंत्री ने दूसरी जिस हाईवे को मंजूरी दी है, वह भी 4 लेन चौड़ा ही होगा। दूसरी हाईवे का निर्माण ₹132 करोड़ की लागत से किया जाएगा। इस हाईवे को आणंद-करमसाड-सोजीत्रा-तारापुर रोड के बीच किया जाएगा। यह हाई मध्य गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ने का काम करेगी। हाईवे के निर्माण के साथ-साथ यहां अन्य कई निर्माण कार्य बाउंड्री वाल, रोड के आसपास सुन्दरीकरण आदि का काम भी किया जाएगा।

बता दें, ये दोनों 4 लेन चौड़े हाईवे नयी नहीं होंगी बल्कि पुरानी रोड को ही चौड़ा बनाकर हाईवे का निर्माण किया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ काम के सिलसिले में इन इलाकों से होकर आवाजाही करने वाली गाड़ियों को भी काफी फायदा होगा।

More News

    Read more about: ahmedabad valsad highway
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+