Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गुजरात बोर्ड परीक्षाओं के दौरान 250 अतिरिक्त बसें चलाएगी GSRTC, परीक्षार्थियों को नहीं होगी कोई दिक्कत

गुजरात बोर्ड परीक्षाओं के दौरान 250 अतिरिक्त बसें चलाएगी GSRTC, परीक्षार्थियों को नहीं होगी कोई दिक्कत

गुजरात में शुरू होने वाली है बोर्ड परीक्षाएं। कोई परीक्षार्थी जीवन का पहला सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा, 10वीं बोर्ड की परीक्षा, देने वाला है तो कोई परीक्षार्थी जीवन का दूसरा महत्वपूर्ण बोर्ड परीक्ष, 12वीं बोर्ड की परीक्षा, देगा, जिसपर उसका भविष्य निर्भर करेगा। ऐसे में सभी परीक्षाओं में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी हिस्सा लेने वाले हैं।

परीक्षार्थियों को अपने-अपने परीक्षा सेंटर तक पहुंचने में किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए गुजरात राज्य परिवहन कॉर्पोरेशन (GSRTC) ने 250 अतिरिक्त बसें चलाने की योजना बनायी है। इस बात की घोषणा पिछले दिनों राज्य के गृह व परिवहन मंत्री हर्ष सांघ्वी ने अपने X हैंडल एक पोस्ट कर की।

gujarat board exam additional bus

इस बारे में Deshgujarat की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले तक GSRTC के पास 85 अतिरिक्त बसें चलाने का आवेदन आया था। अपनी घोषणा में मंत्री हर्ष सांघ्वी ने कहा कि राज्य परिवहन कॉर्पोरेशन परीक्षार्थियों की सुविधा के आधार पर अतिरिक्त बसें चलाने की योजना बना रहा है।

राज्य परिवहन ने वर्तमान बस सेवाओं के साथ ही 250 अतिरिक्त बसें चलाने की योजना बनायी है, जैसा पिछले कई सालों से किया जा रहा है। हालांकि अभी तक 85 अतिरिक्त बसों को चलाने की ही मांग आयी है लेकिन जब जैसी जरूरत होगी, उसके आधार पर बसों का संचालन भी किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राज्य परिवहन ने सभी जिला स्तरीय विभागों को यह निर्देश दे दिया है कि वे परीक्षार्थियों को ही प्राथमिकता दें। जहां भी जरूरत हो, अतिरिक्त बसें चलाएं और यह सुनिश्चित करें कि सभी बसें सही समय से ही चल रही हो ताकि परीक्षार्थियों को इस महत्वपूर्ण समय में कोई परेशानी न झेलनी पड़े।

बताया जाता है कि राज्य परिवहन कॉर्पोरेशन विभाग में कंट्रोल रुम भी बनाया जाएगा। किसी भी तरह की परिवहन से संबंधित समस्या उत्पन्न होने पर कंट्रोल रुम में रियल टाइम पर मदद उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि इतने महत्वपूर्ण समय में परीक्षार्थी तनावरहित होकर अपने-अपने सेंटर तक पहुंच सकें।

बता दें, गुजरात 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हो रही हैं जो 10 मार्च 2025 तक चलेगी। GSRTC ने इस समय के दौरान ही 250 अतिरिक्त बसें चलाने की योजना बनायी है। मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावों के अनुसार इस साल लगभग 14.26 लाख परीक्षार्थियों ने इन दोनों परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है।

इनमें से 8.90 लाख परीक्षार्थी 10वीं के और लगभग 1.11 लाख परीक्षार्थी 12वीं की परीक्षा देने वाले हैं। इसके अलावा 4.25 लाख परीक्षार्थी 12वीं की जनरल स्ट्रिम की परीक्षा देंगे। इसके अलावा इस वक्त गुजरात में भी CBSE बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं चल रही हैं, जिसमें लगभग 75,000 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।

More News

    Read more about: gujarat travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+