Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गुजरात को मिले 3 नये एयरपोर्ट्स, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक का सफर बन जाएगा और भी आसान

गुजरात को मिले 3 नये एयरपोर्ट्स, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक का सफर बन जाएगा और भी आसान

गुजरात में घूमना-फिरना और इसके शानदार परिदृश्यों का लुत्फ उठाना अब और भी आसान हो जाएगा। गुजरात में तीन नये एयरपोर्ट मिलने वाले हैं, जिनमें से एक केवड़िया में होगा। जहां से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक का सफर पहले की तुलना में आसान बनने वाला है। यह बात तब सामने आयी जब गुजरात विधानसभा में विधायक शैलेश मेहता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साल 2018 में किये गये एयरपोर्ट के विकास से संबंधित घोषणाओं को लेकर सवाल उठाया।

विधानसभा में उनके सवाल से यह स्पष्ट हो गया कि केवड़िया से महज 12 किमी की दूरी पर एक नया एयरपोर्ट तैयार होगा, जिसके उद्घाटन के बाद स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में हर साल करीब 1 करोड़ पर्यटक पहुंच सकेंगे। सिर्फ केवड़िया ही नहीं, तिलकवाड़ा के फर्कुवा और सुरोवा के साथ ही सिद्धपुर और वडनगर में भी एयरपोर्ट तैयार करने की योजनाएं चल रही हैं।

aircraft

बताया जाता है कि इस स्थानों पर एयरपोर्ट, कनेक्टिविटी और पर्यटन के विस्तृत अवसरों को लेकर पहले से ही अध्ययन चल रहा है। पर्यटन विभाग के एक बयान के अनुसार इन जगहों पर एयरपोर्ट बनाने का फैसला स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की सफलता के बाद ही लिया गया है। बताया जाता है कि वडनगर और सिद्धपुर में आनेवाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो रही है। अगर इन जगहों का हवाई परिवहन से संपर्क बढ़ जाता है तो यहां आने वाले पर्यटकों को सुविधा भी होगी और निश्चित रूप से अधिक पर्यटक भी आएंगे।

बता दें, पिछले साल (2023) में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने करीब 50 लाख पर्यटक पहुंचे थे, जो अपने आप में रिकॉर्ड है। बढ़ती मांग को पूरा करने और यात्रियों को सुविधा देने के लिए सरकार लगातार इन जगहों में सुविधाओं में वृद्धि कर रही हैं, जिसके तहत हाल ही में 30 इलेक्ट्रिक बस की शुरुआत भी की गयी है। प्रधानमंत्री ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (केवड़िया) को इलेक्ट्रिक व्हीकल ज़ोन के तौर पर विकसित करने का निर्देश दिया है।

aircraft file photo

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के कारण ही सिर्फ दिसंबर 2023 में ही यहां 4 लाख पर्यटकों ने अपना पंजीकरण करवाया था। पिछले दिनों यहां जितने पर्यटक घूमने आएं हैं, उनमें सभी आयु वर्ग के पर्यटक शामिल हैं। परिवहन के बेहतर सुविधाएं, पारंपरिक आदिवासी होम स्टे आदि अनोखे विकल्पों की मौजूदगी की वजह से ही यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। पर्यटकों की संख्या में बढोतरी का सबसे बड़ा फायदा स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होना है।

More News

    Read more about: gujarat airport travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+