पोरबंदर में ट्रैफिक की रफ्तार को बढ़ाने और ट्रैफिक की जाम जैसी समस्याओं से निपटारे के लिए जल्द ही 2 नए फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पोरबंदर में इन दोनों फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण रेलवे क्रॉसिंग पर करने का फैसला लिया गया है।
हाल ही में पोरबंदर नगर निकाय में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया गया, जिसमें इन दोनों फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण की घोषणा की गयी। बताया जाता है कि दोनों फ्लाईओवर के निर्माण के लिए लगभग ₹80 करोड़ का फंड आवंटित किया गया है।

Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट में पोरबंदर म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर एच. जे. प्रजापति के हवाले से बताया गया है कि वर्तमान में गुजरात के दो मुख्य रेलवे क्रॉसिंग से होकर आवाजाही करने में लोगों को लगभग 20 से 30 मिनट तक जाम में फंसकर इंतजार करते हुए बिताना पड़ता है।
लेकिन इन दोनों फ्लाईओवर ब्रिज के बन जाने से दोनों रेलवे क्रॉसिंग पर आने-जाने के लिए लोगों को लंबा इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी। बताया जाता है कि पोरबंदर के कडिया प्लॉट और भद्रकाली रेलवे क्रॉसिंग पर इस फ्लाईओवर को बनाने का फैसला लिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस फ्लाईओवर परियोजना से संबंधित सर्वे का काम भी शुरू किया जा चुका है। एक एजेंसी को नियुक्त किया गया है, जो इन दोनों फ्लाईओवर के निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर रही है। बताया जाता है कि भद्रकाली क्रॉसिंग और कडिया प्लॉट पर इन दोनों फ्लाईओवर का निर्माण बेहद जरूरी है जो यहां से होकर आने-जाने वाले लोगों के समय में काफी बचत करेगी और भारी ट्रैफिक जाम से राहत दिलाएगी।



Click it and Unblock the Notifications














