Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सूरत नहीं उधना स्टेशन से खुलेंगी कई ट्रेनें! जानें क्यों होगा ऐसा? यहां देखें ट्रेनों की पूरी List

सूरत नहीं उधना स्टेशन से खुलेंगी कई ट्रेनें! जानें क्यों होगा ऐसा? यहां देखें ट्रेनों की पूरी List

गुजरात का एक महत्वपूर्ण शहर सूरत। यहां की कला-संस्कृति के साथ-साथ व्यापारिक व्यस्तता भी चर्चा का विषय बना रहता है। हर दिन बड़ी संख्या में लोग सूरत स्टेशन से होकर आवाजाही करते हैं। सिर्फ दैनिक यात्री ही नहीं बल्कि लंबी दूरी की ट्रेनें भी इस स्टेशन से होकर आवाजाही करती हैं।

लेकिन अगले कुछ दिनों तक सूरत स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होने वाली है। पर क्यों? क्यों कहा जा रहा है कि गुजरात का यह व्यस्त स्टेशन अचानक से बंद होने वाला है?

surat station redevelopment

क्यों बंद होगा सूरत स्टेशन?

दरअसल, सूरत स्टेशन को पूरी तरह से बंद नहीं किया जा रहा है। सूरत स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है, जिस वजह स्टेशन के एक हिस्से पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होने वाली है। इस बारे में मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से सूरत स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 को बंद करने की योजना बनायी गयी है, इस वजह से सूरत से होकर आवाजाही करने वाली कई ट्रेनों को स्थानांतरित कर उधना स्टेशन से चलाने की योजना बनायी गयी है।

क्यों हो रहा है पुनर्विकास?

सूरत स्टेशन का पुनर्विकास इसे विश्वस्तरीय एक स्टेशन का दर्जा दिलाने के लिए किया जा रहा है। पुनर्विकास के साथ ही सूरत स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में भी निश्चित रूप से वृद्धि होगी। सूरत स्टेशन के पुनर्विकास के पहले चरण के तहत स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 का तेजी से विकास किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म नंबर 4 पर हो रहे निर्माणों की वजह से ही ट्रेन सेवाएं प्रभावित होने वाली है। हालांकि ट्रेन सेवाओं पर पड़ने वाला यह प्रभाव अस्थायी है और कुछ दिनों में ही सब पहले जैसा सामान्य हो जाएगा।

कब से कब तक ट्रेन सेवाएं रहेंगी प्रभावित?

मीडिया रिपोर्ट में किये गये दावे के अनुसार स्टेशन के पुनर्विकास का काम अच्छी तरह से संपन्न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए कई ट्रेनें जो सूरत से ही खुलेंगी या सूरत ही उनका गंतव्य है, उनकी सेवाएं प्रभावित होने वाली है। बताया जाता है कि 7 सितंबर से 20 सितंबर 2024 तक सूरत स्टेशन पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित होंगी।

udhna station trains depart

सूरत नहीं उधना से खुलेंगी ट्रेनें -

ट्रेन कब से कब तक प्लेटफार्म नंबर (उधना स्टेशन) समय
सूरत-विरार पैसेंजर (19002) 8-20 सितंबर तक प्लेटफार्म नंबर 4 4.25 बजे
सूरत-बांद्रा टर्मिनस इंटरसिटी एक्सप्रेस(12936) 8-20 सितंबर तक प्लेटफार्म नंबर 3 16.35 बजे
सूरत-भुस्वाल पैसेंजर (19007) 8-20 सितंबर तक प्लेटफार्म नंबर 3 17:24 बजे
सूरत-भुस्वाल एक्सप्रेस (19005) 8-20 सितंबर तक प्लेटफार्म नंबर 4 23:30 बजे
सूरत-छपरा स्पेशल (09065) 9-16 सितंबर तक प्लेटफार्म नंबर 3 8.35 बजे
सूरत-छपरा ताप्ती गंगा एक्सप्रेस (19045) 8-20 सितंबर तक प्लेटफार्म नंबर 5 से 10.20 बजे
सूरत-भागलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22947) 10-17 सितंबर तक प्लेटफार्म नंबर 5 से 10.20 बजे
सूरत-अमरावती सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20925) 8-20 सितंबर तक प्लेटफार्म नंबर 3 से 12.30 बजे

उधना स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होने वाली ट्रेनें -

ट्रेन नंबर ट्रेन समय
19006 भुस्वाल-सूरत एक्सप्रेस 4.40 बजे
19008 भुस्वाल-सूरत एक्सप्रेस 6.05 बजे
09096 नांदुर्बार-सूरत मेमू स्पेशल 9.25 बजे
12935 बांद्रा टर्मिनस-सूरत इंटरसिटी एक्सप्रेस 10.25 बजे
20926 अमरावती-सूरत सुपरफास्ट एक्सप्रेस 18.50 बजे
19001 विरार-सूरत पैसेंजर 23:05 बजे
09066 छपरा-सूरत स्पेशल 13:35 बजे
19046 छपरा-सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस 15.55 बजे
22948 भागलपुर-सूरत सुपरफास्ट एक्सप्रेस 15.55 बजे

बता दें, सूरत स्टेशन से उधना स्टेशन की दूरी मात्र 7 किमी की है। इसलिए यात्रियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन सूरत स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास के काम में कोई बाधा उत्पन्न न हो इसलिए रेलवे ने उक्त व्यवस्थाएं की हैं।

More News

    Read more about: surat train travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+