Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »स्वतंत्रता दिवस पर घर पर फहराएं तिरंगा, जाने नियम और लें 'हर घर तिरंगा' अभियान में हिस्सा!

स्वतंत्रता दिवस पर घर पर फहराएं तिरंगा, जाने नियम और लें 'हर घर तिरंगा' अभियान में हिस्सा!

पिछले साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 'हर घर तिरंगा' अभियान में हिस्सा लेना है लेकिन सेल्फी को कहां अपलोड करना है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है? चिंता करने की जरुरत नहीं है। हम आपको इस बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं। लेकिन इस अभियान में हिस्सा लेने से पहले जान लिजीए कि तिरंगा फहराने के नियम क्या है।

tricolor

हमारे राष्ट्र का गौरव तिरंगा को फहराने का एकलौता नियम सिर्फ केसरिया रंग को ऊपर रखना ही नहीं है बल्कि कई और बातें भी हैं जिनका ध्यान हमें तिरंगा फहराने से पहले रखने की जरूरत है। आइए 'हर घर तिरंगा' अभियान और तिरंगा फहराने के नियमों के बारे में विस्तार से बता देते हैं ताकि किसी कानूनी पचड़े में आपको फंसना ना पड़ जाए। तिरंगा फहराने के नियमों को जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

कब से कब तक चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान

'हर घर तिरंगा' अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 13 अगस्त से शुरू हुआ था जो 15 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान में देश के नागरिकों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे संस्कृति मंत्रालय के वेबसाइट पर अपलोड करना होता है। इससे पहले पिछले साल यानी 2022 में भी संस्कृति मंत्रालय ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत इस अभियान की शुरुआत की थी और एक खास वेबसाइट डिजाइन किया था, जहां सभी नागरिक तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी को अपलोड कर सकेंगे।

कैसे पोस्ट करें सेल्फी

Tiranga Jhanda

'हर घर तिरंगा' अभियान में तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर उसे पोस्ट करना चाहते हैं। इसके लिए आपको कुछ आसान से स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे।

ध्यान रखें, यह सेल्फी फेसबुक, इंस्टाग्राम या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नहीं बल्कि संस्कृति मंत्रालय द्वारा खासतौर पर डिजाइन की गयी वेबसाइट पर ही अपलोड करना होगा।

  • सबसे पहले अपने घर में तिरंगा फहराकर उसके साथ एक अच्छी सेल्फी ले।
  • अब संस्कृति मंत्रालय के harghartiranga.com वेबसाइट पर जाकर 'अपलोड सेल्फी विद फ्लैग' बटन पर क्लीक करें।
  • इसके बाद ही आपके मोबाइल स्क्रीन पर एक पॉप-अप आएगा, जिसमें आप अपना नाम लिख सकते हैं।
  • अब तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी को अपलोड कर दिजीए।
  • अंत में सबमिट बटन पर क्लीक कर दें। ध्यान रहे, ऐसा करने से पहले आपको harghartiranga.com वेबसाइट पर अपना नाम और सेल्फी इस्तेमाल करने की अनुमति देनी होगी।

यह पेज यूजर्स को अपनी सेल्फी को देखने की सुविधा भी देता है। साथ ही पेज पर यह भी कहा गया है कि अगर आपको अपनी सेल्फी दिखाई नहीं दे रही है तो 16 अगस्त 2023 की सुबह 8 बजे आपको सेल्फी दिखाई देगी।

क्या है तिरंगा फहराने के नियम

तिरंगा फहराते समय हम सोचते हैं कि मुख्य रूप से केसरिया रंग को ही सिर्फ ऊपर रखने की बात पर ध्यान दिया जाता है लेकिन इसके अलावा और भी कई चीजें हैं, जिन्हें ध्यान रखने की जरूरत होती है।

  • तिरंगा को खुले में फहराया जाता है तो उसे 24 घंटों तक फहराकर रख सकते हैं।
  • तिरंगा भींगना बिल्कुल नहीं चाहिए। कटा या फटा हुआ अथवा किसी भी और तरह से क्षतिग्रस्त तिरंगा ना फहराये।
  • तिरंगा को विधिवत फहराये, उसे आधा फहराकर मत छोड़े या झुका हुआ नहीं फहराये।
  • झंडे की लम्बाई और चौड़ाई का अनुपास 3:2 ही होना चाहिए।
  • तिरंगे का इस्तेमाल किसी यूनिफॉर्म या ड्रेस की तरह नहीं होना चाहिए।
  • अगर आपके कपड़ों पर बैज की तरह तिरंगा लगा रहे हैं तो यह झंडा सबसे ऊपर होना चाहिए। कोई भी और झंडा इससे ऊपर नहीं होना चाहिए।
  • अशोक चक्र का कोई निर्धारित नाप नहीं है लेकिन इसमें 24 तिल्लियां ही होनी चाहिए।
  • तिरंगा किसी भी स्थिति में जमीन को नहीं छुना चाहिए।
  • अगर घर, ऑफिस या जहां आप तिरंगा फहरा रहे हैं, वहां कोई और झंडा भी है तो तिरंगा उससे ऊंचा ही होना चाहिए।
  • झंडे पर कुछ भी नहीं लिखा जा सकता है। यह कानूनन अपराध है।
  • तिरंगा को जब नीचे उतारा जाए तो उसे पुरे सम्मान के साथ तह करके रखा जाए, यूं ही लपेट कर नहीं।
  • तिरंगा में किसी भी वस्तु को ना लपेटे।
  • अगर तिरंगा काफी गंदा या फट गया है, तो उसका ससम्मान निस्तारण करना होगा।
  • खराब हो चुके तिरंगा को या तो किसी लकड़ी के बॉक्स (कोई और बॉक्स में नहीं) में तह करके रखकर जमीन में दफन कर देना होगा। दफन करने के बाद उसके सम्मान में 2 मिनट मौन रखना अनिवार्य है।
  • या फिर लकड़ी में आग लगाकर तिरंगा को तह करके बीच में डालना होगा। ध्यान रखें, तिरंगा को साइड से नहीं बल्कि बीच में डालना होगा। इन दोनों प्रक्रियाओं को ही एकांत में पूरा करना होगा।

More News

    Read more about: india independence day
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+