Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली में बारिश का कहर : उड़ानें प्रभावित, तस्वीरों में देखें राजधानी का हाल

दिल्ली में बारिश का कहर : उड़ानें प्रभावित, तस्वीरों में देखें राजधानी का हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार तड़के मूसलाधार बारिश ने जमकर कहर बरपाया। आंधी और तेज हवाओं के साथ आई इस बारिश ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन को बुरी तरह प्रभावित किया। मौसम के अचानक बिगड़े मिजाज को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शहर के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया।

Heavy Rain lashes Delhi NCR

शहर के कई इलाकों में जलभराव और पेड़ उखड़ने की खबरें सामने आई हैं। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (DIAL), जो हवाई अड्डे का संचालन करता है, ने सुबह 5:20 बजे एक्स पर पोस्ट कर बताया कि खराब मौसम के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। सुबह 7:25 बजे डीआईएएल ने कहा कि आंधी तो गुजर गई, लेकिन मौसम की खराबी की वजह से उड़ानों पर असर अभी भी बरकरार है।

Heavy Rain lashes Delhi

सुबह 8:20 बजे की पोस्ट में डीआईएएल ने बताया कि हवाई अड्डा अब सामान्य रूप से काम कर रहा है, हालांकि कुछ उड़ानों पर असर अभी भी है। DIAL ने कहा, "हमारी Ground team सभी पक्षों के साथ मिलकर यात्रियों को बेहतर और सुगम अनुभव देने के लिए जी-जान से जुटी हैं।"

Heavy Rain lashes Delhi NCR

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com के मुताबिक, दिल्ली हवाई अड्डे पर 200 से ज्यादा उड़ानें देरी से चलीं। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली आने वाली दो उड़ानें जयपुर और एक अहमदाबाद की ओर मोड़ दी गईं। इंडिगो ने सुबह 8:48 बजे एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली में सुबह की आंधी और भारी बारिश ने उड़ान संचालन को प्रभावित किया है। एयरलाइन ने कहा, "हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और जल्द ही हालात सामान्य होने की उम्मीद है।"

Heavy Rain lashes Delhi

एयर इंडिया ने भी सुबह 5:51 बजे एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में खराब मौसम के कारण उड़ानें प्रभावित हुई हैं। एयरलाइन ने कहा, "दिल्ली आने-जाने वाली कुछ उड़ानें देरी से चल रही हैं या डायवर्ट की गई हैं, जिसका असर हमारे पूरे उड़ान शेड्यूल पर पड़ सकता है। हम व्यवधान को कम करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।"

Heavy Rain lashes Delhi NCR

स्पाइसजेट ने सुबह 10:09 बजे एक्स पर पोस्ट कर बताया कि खराब मौसम के कारण दिल्ली में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) में भारी भीड़भाड़ है। एयरलाइन ने कहा, "सभी प्रस्थान/आगमन और उनके बाद की उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।"

Heavy Rain lashes Delhi

इसी तरह से एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने भी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर आंधी-बारिश और इसका उड़ानों के संचालन पर पड़े असर के बारे में जानकारी दी। गौरतलब है कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश का सबसे बड़ा और व्यस्त हवाई अड्डा है, जहां रोजाना करीब 1,300 उड़ानें संचालित होती हैं।

More News

    Read more about: weather delhi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+