Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई में भारी बारिश से थमी रेल-बस और उड़ान तो उत्तराखंड में रुकी चार धाम यात्रा

मुंबई में भारी बारिश से थमी रेल-बस और उड़ान तो उत्तराखंड में रुकी चार धाम यात्रा

रविवार की रात से हो रही तेज बारिश की वजह से मुंबई में जगह-जगह पानी भर गया है। इस वजह से मुंबई में आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश का असर न सिर्फ ट्रैफिक पर पड़ा है बल्कि रेल सेवाएं और विमान सेवाएं भी इससे खासी प्रभावित हुई हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

लैंडस्लाइड के खतरे के मद्देनजर चार धाम की यात्रा को भी रोक देना पड़ा है। इसके अलावा देशभर के लगभग 11 राज्यों के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

heavy rain alert maharashtra

बारिश ने कर डाला मुंबई का हाल-बेहाल

रविवार की रात से मुंबई में हो रही तेज बारिश के कारण महानगर में ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गयी है। दादर, विले पार्ले, किंग्स सर्किल समेत कई इलाकों में पानी भरने की वजह से गाड़ियों के बंद पड़ जाने की परेशानी लोगों को उठानी पड़ रही है। वहीं कुर्ला, विद्या विहार आदि रेलवे स्टेशनों पर पानी भर गया है। सोमवार की सुबह सेंट्रल रेलवे ने X हैंडल पर एक पोस्ट कर जानकारी दी कि डिवीजन के अलग-अलग स्टेशनों पर पानी भर जाने की वजह से ट्रेन सेवाएं प्रभावित होने की जानकारी दी है।

हालात सामान्य होने के बाद कल्याण और कसारा के बीच रेलवे सेवाओं को फिर से बहाल कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि इन रेलवे सेवाओं को 8 जुलाई से अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। विभिन्न एयरलाइंस कंपनियां अपने-अपने X हैंडल पर लगातार पोस्ट कर यात्रियों से लगातार विमान के स्टेटस की जांच करते रहने की सलाह दी है। BEST बसों को भी नियमित मार्ग से हटाकर उनके रूट में परिवर्तन किया गया है।

navi mumbai waterlogged station

BEST बसों का रूट परिवर्तन

उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट

उत्तराखंड में पिछले 4 दिनों से भारी बारिश हो रही है। इस वजह से केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे समेत 115 से ज्यादा सड़कें बंद हो गयी हैं। लैंडस्लाइड के कारण सड़कों के बह जाने की वजह से अस्थायी रूप से चार धाम यात्रा को रोक दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार भारी बारिश में करीब 6000 श्रद्धालु विभिन्न जगहों पर फंसे हुए हैं। गंगा, अलकनंदा और भागीरथी समेत अन्य नदियां इस समय खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने उत्तराखंड के चमोली, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी गढ़वाल और हरिद्वार में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों से नदियों के पास न जाने की अपील की गयी है।

uttarakhand heavy rain

11 राज्यों में बारिश की चेतावनी

moneycontrol की एक रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विभाग ने 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, असम, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। वहीं उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी दिल्ली में भी हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गयी है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

More News

    Read more about: mumbai uttarakhand weather
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+