Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अयोध्या से 6 जिलों के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, कितना देना होगा किराया! जानिए यहां

अयोध्या से 6 जिलों के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, कितना देना होगा किराया! जानिए यहां

अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन समारोह चल रहा है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होने के बाद राम मंदिर के द्वार आम भक्तों के लिए खोल दिये जाएंगे। देश के कोने-कोने से इस समय श्रद्धालु अयोध्या का रूख कर रहे हैं। अयोध्या आने वाले भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 6 जिलों से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा को शुरू करने का फैसला लिया है।

helicopter ayodhya

मिली जानकारी के अनुसार इस महीने के अंत तक अयोध्या में हेलीकॉप्टर सेवा को शुरू कर दिया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को आसमान से अयोध्या की भव्यता को देखने का मौका मिलेगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ऑफिस की तरफ से जारी एक बयान में 6 जिलों से हेलीकाप्टर सेवा के शुरू होने की पुष्टि भी की गयी है। यह पहल उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की तरफ से की गयी है। जो यात्री हेलीकॉप्टर से अयोध्या आना चाहते हैं, उन्हें अपनी बुकिंग पहले से करवानी होगी। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से हेलीकाप्टर सेवा का उद्घाटन करेंगे।

हेलीकॉप्टर टूर के दौरान श्रद्धालुओं को जिन-जिन जगहों की आसमानी सैर करवायी जाएगी, उनमें राम मंदिर, हनुमानगढ़ी मंदिर और सरयू घाट शामिल हैं। बताया जाता है कि हेलीकॉप्टर में एक बार में करीब 5 श्रद्धालु तक सवार हो सकते हैं जिनका अधिकतम वजन 400 किलो तक होना चाहिए। श्रद्धालुओं को अपने साथ 5 किलो तक का वजनी बैग रखने की अनुमति दी जाएगी।

6 जिले जहां से मिलेंगे हेलीकॉप्टर

  • गोरखपुर
  • वाराणसी
  • लखनऊ
  • प्रयागराज
  • मथुरा
  • आगरा

कितना होगा किराया

ayodhya to 6 districts helicopter service

15 मिनट की उड़ान :

  • 15 मिनट की उड़ान में श्रद्धालुओं को राम मंदिर, हनुमानगढ़ी मंदिर और सरयू घाट के दर्शन करवाए जाएंगे। इसके लिए श्रद्धालुओं को ₹3,539 प्रति व्यक्ति किराया चुकाना होगा।
  • हेलीकॉप्टर सरयू नदी के किनारे स्थित टूरिज्म गेस्ट हाउस के पास हेलीपैड से उड़ान भरेगी।

40 मिनट की उड़ान :

  • गोरखपुर से अयोध्या की 40 मिनट की उड़ान में 126 किमी की दूरी तय की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक श्रद्धालु को ₹11,327 की कीमत चुकानी होगी।

45, 50 और 55 मिनट की उड़ान :

  • श्रद्धालु 55 मिनट के लिए हेलीकॉप्टर की उड़ान बुक कर सकते हैं। वाराणसी से अयोध्या के बीच की 160 किमी की दूरी को 55 मिनट में तय की जाएगी जिसके लिए प्रत्येक श्रद्धालु को ₹14,159 चुकाने होंगे। यह उड़ान वाराणसी के नमो घाट से शुरू होगी।
  • लखनऊ के रामबाई से 132 किमी दूर अयोध्या की दूरी हेलीकॉप्टर के माध्यम से 45 मिनट में तय की जाएगी, जिसके लिए ₹14,159 की कीमत ही चुकानी पड़ेगी।
  • प्रयागराज के टूरिज्म गेस्ट हाउस से हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध होगी। प्रयागराज से 50 मिनट की उड़ान में 157 किमी की दूरी तय की जाएगी जिसके लिए ₹14,159 चुकाने होंगे।

सरकारी विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि हेलीकॉप्टर सेवाओं में उल्लेखित किराया एक तरफा यात्रा के लिए ही लागू होता है। अयोध्या जाने वाले भक्तों को संशोधित किराया देना पड़ सकता है। भक्तों की संख्या के आधार पर सभी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर और उड़ानों की संख्या में वृद्धि की जाएगी।

More News

    Read more about: uttar pradesh ayodhya
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+