Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »होली के दिन क्या होगी दिल्ली और कोलकाता मेट्रो की Timing, जानें यहां

होली के दिन क्या होगी दिल्ली और कोलकाता मेट्रो की Timing, जानें यहां

25 मार्च यानी सोमवार को देशभर में होली मनायी जाएगी। इस दिन लोग सिर्फ अपने गली-मुहल्लों में ही नहीं बल्कि दोस्तों-रिश्तेदारों के घर, शहर के दूसरे हिस्सों में होने वाली होली पार्टी में आते-जाते हैं। होली के दिन शहरों की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो को लेकर संबंधित प्रशासन ने खास एडवाइजरी जारी की है।

25 मार्च को दिल्ली समेत देश लगभग सभी हिस्सों में होली तो इसी दिन कोलकाता समेत पूरे पश्चिम बंगाल में दोल यात्रा मनायी जाएगी। दिल्ली और कोलकाता मेट्रो के समय में भी परिवर्तन किया गया है। तो घर से बाहर निकलने से पहले जरूर जान लें, होली के दिन कितने बजे से चलेगी मेट्रो?

Metro timing change on holi 2024

दिल्ली मेट्रो के समय में परिवर्तन

DMRC के अधिकारियों ने मीडिया से हुई बातचीत में बताया, होली के दिन यानी सोमवार (25 मार्च) को दिल्ली मेट्रो दोपहर को 2.30 बजे से चलेगी। टर्मिनल स्टेशनों पर दोपहर 2.30 से मेट्रो सर्विस शुरू होगी, जो उसी के आधार पर अगले स्टेशनों से मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी।

बताया जाता है कि सोमवार को दिल्ली मेट्रो की रैपिड मेट्रो सर्विस या फिर एयरपोर्ट लाइन समेत दूसरी सभी लाइनों पर दोपहर 2.30 बजे से पहले मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी। हालांकि 2.30 बजे के बाद यात्रियों को मेट्रो सेवा सामान्य रूप से ही मिलेगी।

delhi metro changed timing on holi 2024

बदल गया है कोलकाता मेट्रो का भी समय

25 मार्च को कोलकाता में भी होली के साथ ही दोल यात्रा मनायी जाएगी। कोलकाता मेट्रो की तरफ से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक 25 मार्च को ब्लू लाइन मेट्रो (नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर) पर सामान्य दिनों के मुकाबले कम मिलेगी। सामान्य दिनों में दिन भर में जहां 288 मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होती हैं, वहीं दोल यात्रा के दिन ब्लू लाइन पर सिर्फ 60 मेट्रो सेवाएं (30 अप और 30 डाउन) ही उपलब्ध होगी।

kolkata metro timing change on holi 2024

सोमवार को ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवा दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष स्टेशनों के बीच ही मिलेगी। इस दिन दिल्ली की तरह कोलकाता में भी मेट्रो सेवा दोपहर 2.30 बजे के बाद से उपलब्ध रहेगी। रात की आखिरी मेट्रो टर्मिनल स्टेशनों से निर्धारित समय पर ही खुलेगी लेकिन सामान्य दिनों की तुलना में कम मेट्रो सेवा होने के कारण दो मेट्रो के बीच का समय अंतराल ज्यादा रहेगा।

नोट - अभी तक मेट्रो की बाकी लाइनों के बारे में मेट्रो की तरफ से आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गयी है।

More News

    Read more about: holi travel metro kolkata delhi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+