Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »रामबन Viaduct के पूरा होने से अमरनाथ यात्रियों को कितना होगा फायदा?

रामबन Viaduct के पूरा होने से अमरनाथ यात्रियों को कितना होगा फायदा?

1.08 किमी लंबा रामबन Viaduct को तैयार करने का काम पूरा हो चुका है। इस बात की जानकारी केंद्रीय परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी ने ट्वीट कर दी। यह Viaduct जम्मु-कश्मीर में तैयार किया गया है। इस 2 लेन Viaduct को पूरा करने में लगभग ₹140 करोड़ की लागत आयी है। क्या आप जानते हैं, इस Viaduct की वजह से अमरनाथ यात्रियों के आवागमन में काफी सुविधा होने वाली है।

ramban viaduct

अपने ट्वीट में केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने बताया कि रामबन Viaduct उधमपुर-रामबन सेक्शन पर नेशनल हाईवे 44 पर तैयार किया गया है। इस 2 लेन Viaduct को ट्रायल के तौर पर 30 जून से खोल दिया गया है, जिससे होकर अमरनाथ यात्रियों के वाहन आवाजाही कर रहे हैं। रामबन Viaduct के समानांतर ही एक अन्य 2 लेन Viaduct का निर्माण कार्य भी चल रहा है, जो जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

ramban viaduct

इसे जल्द ही खोल दिया जाएगा। ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में ही जम्मु-कश्मीर में बेहतरीन हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण संभव हो सका है। इस निर्माण कार्य के लिए जम्मु के राज्यपाल लेफ्ट. गर्वनर मनोज सिन्हा ने भी ट्वीट कर प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है। रामबन 2 लेन Viaduct को ट्रायल के लिए केवल अमरनाथ यात्रियों के लिए खोल दिया गया है।

ramban viaduct

प्रशासन अभी इस Viaduct से किसी अन्य वाहन को आने-जाने की अनुमति नहीं दे रही है। रामबन 2 लेन Viaduct का निर्माण ट्रैफिक को यातायात के सुचारु प्रवाह के लिए ही तैयार किया गया है। जम्मु-श्रीनगर हाईवे से होकर हर रोज सैंकड़ों गाड़ियां गुजरती हैं और खास तौर पर अमरनाथ यात्रा के दौरान इन गाड़ियों की संख्या में काफी ज्यादा वृद्धि हो जाती है।

केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्वीट में उल्लेख किया है कि इस Viaduct के तैयार हो जाने से सबसे पहले रामबन बाजार में होने वाली जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताते हुए लिखा है कि रामबन Viaduct के तैयार हो जाने से वार्षिक अमरनाथ यात्रा के समय जम्मु-श्रीनगर नेशनल हाईवे 44 पर तीर्थ यात्रियों की गाड़ियां ट्रैफिक में नहीं फंस सकेगी।

More News

    Read more about: jammu kashmir amarnath yatra
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+