Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हावड़ा में रद्द 30 जोड़ी लोकल ट्रेन, क्यों और कब तक? यहां देखिए रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट

हावड़ा में रद्द 30 जोड़ी लोकल ट्रेन, क्यों और कब तक? यहां देखिए रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट

कोलकाता व उपनगरीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए दोहरी मुसीबत! एक तरफ पूर्व रेलवे ने सियालदह-डानकुनी डिविजन में बालीघाट व बाली हॉल्ट स्टेशनों के बीच ब्रिज की मरम्मत के लिए 100 घंटे का मेगा पावर ब्लॉक शुरू किया है। इस वजह से दमदम जंक्शन और डानकुनी होकर आने-जाने वाली सभी लोकल ट्रेनों को 4 दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है।

सिर्फ लोकल ट्रेन ही नहीं बल्कि बाली रोड ब्रिज को भी इन 4 दिनों के लिए बंद कर दिया है। दूसरी तरफ 23 जनवरी (गुरुवार) से हावड़ा से खुलने वाली लगभग 30 जोड़ी लोकल ट्रेनों को रद्द कर दी गयी है जिसकी सूची पूर्व रेलवे ने जारी की है।

howrah train cancelled

क्यों हावड़ा से रद्द हुई ट्रेनें?

मिली जानकारी के अनुसार हावड़ा व लिलुआ स्टेशन के बीच मौजूद बनारस ब्रिज को तोड़कर नया बनाया जाएगा। इस वजह से 23 से 26 जनवरी तक यानी लगभग 4 दिनों तक हावड़ा स्टेशन से खुलने वाली दर्जनों लोकल ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार हावड़ा-बर्दवान मेन लाइन में 4 दिनों तक यानी करीब 100 घंटों के लिए ट्रेनों की आवाजाही को बंद रखा जाएगा। इस दौरान मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें भी नहीं चलेंगी।

इस बारे में पूर्व रेलवे के हावड़ा डिविजन के डीआरएम संजीव कुमार का कहना है कि हावड़ा स्टेशन में प्रवेश करने और बाहर निकलने की लाइनों की संख्या व सिग्नल प्वाएंटर की संख्या को बढ़ाने का काम चल रहा है। इस वजह से सालकिया में मौजूद करीब 120 साल पुराने बनारस ब्रिज और हावड़ा मैदान में मौजूद 91 साल पुराने चांदमारी ब्रिज को तोड़ा जाएगा। इसी वजह से 23 से 26 जनवरी तक लगभग 30 जोड़ी लोकल ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है।

23 से 26 जनवरी तक कौन सी ट्रेनें होंगी रद्द?

  • बण्डेल से हावड़ा जाने वाली लोकल ट्रेनें - 15
  • शेवड़ाफुली से हावड़ा जाने वाली लोकल ट्रेनें - 11
  • बेलुड़ मठ से हावड़ा जाने वाली लोकल ट्रेनें - 2
  • श्रीरामपुर से हावड़ा जाने वाली लोकल ट्रेनें - 2
  • हावड़ा से बण्डेल जाने वाली लोकल ट्रेनें - 15
  • हावड़ा से शेवड़ाफुली जाने वाली लोकल ट्रेनें - 11
  • हावड़ा से बेलुड़ मठ जाने वाली लोकल ट्रेनें - 2
  • हावड़ा से श्रीरामपुर जाने वाली लोकल ट्रेनें - 2
  • बण्डेल-हावड़ा मातृभूमि लेडिज स्पेशल

हावड़ा : आज से 4 दिनों के लिए बंद बाली रोड व रेल ब्रिज, रद्द ट्रेनों की List व वैकल्पिक रास्तें

पूर्व रेलवे की तरफ से बताया जाता है कि पहले बनारस ब्रिज के नीचे ट्रेनों के आने-जाने के लिए 36 मीटर का स्थान था, जिसे बढ़ाकर 66 मीटर किया जाएगा। उसी तरह से चांदमारी ब्रिज के नीचे पहले 60 मीटर जगह थी जिसे 134 मीटर किया जाएगा। बनारस व चांदमारी ब्रिज के ठीक बगल में केबल ब्रिज बनाने का काम चल रहा है। पुरानी ब्रिज को तोड़ दिया जाएगा ताकि हावड़ा स्टेशन से ट्रेनों के निकलने व स्टेशन में आने के लिए लाइनों की संख्या को बढ़ाया जा सकें।

इसके साथ ही हावड़ा रेल यार्ड के पास ही चार मंजिला इमारत बनाने का काम भी चल रहा है, जहां से इंटरलॉकिंग सिग्नल सिस्टम को नियंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही कवच सिस्टम को भी शुरू करने की योजना है। हावड़ा स्टेशन पर कई प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने का काम चल रहा है, जिससे ट्रेन प्लेटफार्म से बाहर न निकल जाएं। इससे यात्रियों को लंबी ट्रेनों में चढ़ने-उतरने में सुविधा होगी। हावड़ा स्टेशन के बगल में मौजूद डीआरएम बिल्डिंग को रेल म्यूजियम के पास स्थानांतरित किया जा रहा है।

संजीव कुमार का कहना है कि हावड़ा स्टेशन की इमारत ऐतिहासिक धरोहर है, इसलिए इसके बाहरी हिस्से में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर के अंदर में कई तरह के परिवर्तन किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया सभी विस्तार व निर्माण कार्य तेज गति से पूरे किये जा रहे हैं।

More News

    Read more about: howrah train railways
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+