Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड के बीच ग्रीन लाइन पर मेट्रो सेवा बंद रहेगी 2 दिन, कब और क्यों?

हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड के बीच ग्रीन लाइन पर मेट्रो सेवा बंद रहेगी 2 दिन, कब और क्यों?

देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो सेवा की वजह से हावड़ा मेट्रो काफी लोकप्रिय है। लेकिन इस मेट्रो सेवा का असली फायदा हर रोज काम के सिलसिले में उपनगरीय शहरों से कोलकाता आने वाले लोगों को मिलता है। हावड़ा स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर कोलकाता आने के लिए बस पकड़ने या भीड़भाड़ वाली बसों में लगभग लटकते हुए एस्प्लेनेड (धर्मतल्ला) तक का सफर तय करना कई बार जानलेवा भी साबित हो जाता है।

ऐसे यात्रियों को मेट्रो का ग्रीन लाइन (हावड़ा-मैदान से एस्प्लेनेड) शुरू होने के बाद बड़ी सुविधा हो गयी है। लेकिन मेट्रो रेल प्रबंधन ने 2 दिनों तक हावड़ा मेट्रो को बंद रखने का फैसला लिया है। क्यों? और कब बंद रहेगी ग्रीन लाइन मेट्रो?

howrah maidan-esplanade metro

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता मेट्रो की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर पर हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड के बीच मेट्रो सेवा को 2 दिन बंद रखा जाएगा। ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के ग्रीन लाइन पर 12 और 19 जनवरी को मेट्रो नहीं चलेगी। साथ ही इस विज्ञप्ति में मेट्रो सेवा को बंद रखने की वजह का भी खुलासा किया गया है।

मेट्रो प्रबंधन के अधिकारियों का कहना है कि इंटरलॉकिंग का काम चलने की वजह से ग्रीन लाइन पर मेट्रो सेवा सॉल्टलेक सेक्टर 5 से हावड़ा मैदान तक बंद रहेगी। हालांकि 12 और 19 जनवरी, दोनों दिन रविवार होने की वजह से ऑफिस आने-जाने वाले यात्रियों की भीड़ नहीं होगी और सामान्य यात्रियों का दबाव भी इस समय नहीं रहेगा। इस वजह से ही दो रविवार को इस काम को पूरा कर लेने का फैसला लिया गया है। बता दें, रविवार को सियालदह से सेक्टर 5 के बीच ग्रीन लाइन मेट्रो कॉरिडोर के आधे हिस्से पर मेट्रो सेवा बंद ही रहती है।

बताया जाता है कि हावड़ा मैदान से सॉल्टलेक के बीच पूरे हिस्से में इंटरलॉकिंग सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर का काम किया जाएगा। कोलकाता के बऊबाजार इलाके में हुई विपदा को मद्देनजर रखते हुए ही हावड़ा मैदान मेट्रो को सियालदह से जोड़ने का काम तेजी से किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस रूट पर लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है और काफी दूर तक तीसरी लाइन में बिजली भी जोड़ दी गयी है। अब कम्यूनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल सिस्टम का काम शुरू किया जा रहा है।

कब से शुरू होगा पूरा ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर

रिपब्लिक वर्ल्ड की एक मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार हावड़ा-मैदान से सॉल्टलेक सेक्टर 5 के बीच पूरे 16.6 किमी लंबे ग्रीन लाइन को अगले कुछ महीनों के अंदर ही शुरू कर दिया जाएगा। वर्तमान में इस लाइन पर मेट्रो का संचालन हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड और सियालदह से सॉल्टलेक सेक्टर 5 के बीच ही किया जाता है। एस्प्लेनेड से सियालदह के बीच मेट्रो लाइन अभी निर्माणाधीन है।

इस लाइन पर सबसे बड़ी समस्या बऊबाजार इलाके में हुई थी, जब मेट्रो का सुरंग खोदते समय जमीन पूरी बैठ गयी थी और सैंकड़ों घर ढह गये थे। इस वजह से कोलकाता का यह पूरा इलाका उजड़ गया था और आज भी बड़ी संख्या में इस इलाके के निवासी होटलों में रहने के लिए मजबूर हैं।

More News

    Read more about: howrah kolkata metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+