Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हावड़ा मेट्रो 8 दिन बंद, फरवरी में कब-कब बंद रहेगा कोलकाता का ग्रीन लाइन मेट्रो कॉरिडोर?

हावड़ा मेट्रो 8 दिन बंद, फरवरी में कब-कब बंद रहेगा कोलकाता का ग्रीन लाइन मेट्रो कॉरिडोर?

हावड़ा में या आसपास के उपनगरीय क्षेत्रों में रहते हैं और काम के सिलसिले में कोलकाता आने-जाने के लिए अधिकांश समय हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड रूट पर मेट्रो की सवारी ही पसंद करते हैं, तो जरा ध्यान दें। अगले महीने यानी फरवरी 2025 में 8 दिन बंद रहेगी हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड और सियालदह से सॉल्टलेक सेक्टर 5 के बीच मेट्रो सेवा।

कोलकाता मेट्रो प्रबंधन ने लगातार 45 दिनों तक मेट्रो सेवा को बंद न करके यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फरवरी महीने से अलग-अलग चरणों में मेट्रो सेवा को बीच-बीच में कुछ दिनों के लिए बंद रखने का फैसला लिया है।

howrah metro close

ऑफिस कर्मियों की जीवन रेखा बन चुका है ग्रीन लाइन मेट्रो

आमतौर पर कोलकाता के विभिन्न ऑफिसों में काम करने वाले कर्मचारी जो हावड़ा अथवा उपनगरीय क्षेत्रों में रहते हैं, वे कोलकाता आने-जाने के लिए मेट्रो सेवाओं का ही सहारा लेते हैं। ट्रेन से हावड़ा आने वाले लोग हावड़ा मैदान स्टेशन से मेट्रो पकड़कर सीधे एस्प्लेनेड पहुंच जाते हैं, जहां उनके लिए ऑफिस जाना आसान होता है।

उसी तरह से सॉल्टलेक रूट के ऑफिस कर्मी ट्रेन से सियालदह पहुंचते हैं और वहां से मेट्रो पकड़कर रूट पर अपने-अपने ऑफिस चले जाते हैं। ऐसे में अगर लगातार 45 दिनों तक ग्रीन लाइन पर मेट्रो सेवाओं को बंद रखा जाता है तो यात्रियों को बड़ी ही मुसीबत हो जाएगी।

कब से कब तक बंद रहेगी मेट्रो सेवा?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता इंटरनेशनल पुस्तक मेला 2025 के खत्म होने के बाद फरवरी के मध्य से दो चरणों में ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर को पूरी तरह से बंद किया जाएगा। फरवरी में जो 8 दिन ग्रीन लाइन मेट्रो के दोनों फेज (हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड और सियालदह-सॉल्टलेक सेक्टर 5) को बंद रखने का कोलकाता मेट्रो रेल प्रबंधन (KMRCL) ने फिलहाल फैसला लिया है, वह हैं -

  • 13 फरवरी
  • 14 फरवरी
  • 15 फरवरी
  • 16 फरवरी
  • 22 फरवरी
  • 23 फरवरी
  • 24 फरवरी
  • 25 फरवरी

इसके बाद के महीनों में सप्ताहांत (शनिवार और रविवार) में ग्रीन लाइन मेट्रो कॉरिडोर को बंद कर काम को पूरा किया जाएगा।

howrah metro close for 8 days

क्यों बंद करनी पड़ रही है मेट्रो सेवा?

KMRCL की तरफ से पहले ही बताया गया था कि सियालदह से एस्प्लेनेड होकर हावड़ा मैदान तक मेट्रो का काम सम्पूर्ण हो चुका है। हाल ही में इस लाइन का पहला ट्रायल रन हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया है। अब ग्रीन लाइन मेट्रो कॉरिडोर के फेज 1 और फेज 2 को नवनिर्मित मेट्रो लाइन से जोड़ने का काम किया जाएगा। इसलिए सिग्नलिंग व्यवस्था से लेकर अन्य इंजीनियरिंग कार्यों को पूरा करने का काम किया जाएगा।

जिसके लिए मेट्रो सेवा को कुछ समय के लिए बंद करने की आवश्यकता है। अगर लगातार डेढ़ महीने तक मेट्रो सेवा को बंद किया जाएगा, तो इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को हैरानी-परेशानी काफी ज्यादा होगी। इसलिए KMRCL ने चरणबद्ध तरीके से कुछ दिन मेट्रो सेवाओं को बंद कर इन कार्यों को निपटाने का फैसला लिया है।

हालांकि इस दौरान वैकल्पिक तौर पर परिवहन विभाग ने वेसल्स ट्रिप को बढ़ाने का फैसला लिया है। इस बारे में राज्य के परिवहन विभाग के सचिव सौमित्र मोहन ने बस व टैक्सी संगठनों के साथ बैठक भी की। जितने दिन मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी, उतने दिन सड़कों पर परिवहन के वाहनों की संख्या बढ़ाने पर सहमति जतायी गयी है। अतिरिक्त बस सेवा दी जाएगी, ताकि आम यात्रियों को कोई परेशानी न हो।

हालांकि मीडिया रिपोर्ट में मेट्रो सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि मार्च के महीने में मेट्रो प्रबंधन लगातार 1 महीने तक ग्रीन लाइन पर मेट्रो सेवा को बंद रख सकती है।

More News

    Read more about: howrah metro kolkata
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+