Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »झारखंड में पटरी से उतरी हावड़ा-मुंबई मेल : 2 की मौत-20 घायल, हेल्पलाइन नंबर जारी-ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट

झारखंड में पटरी से उतरी हावड़ा-मुंबई मेल : 2 की मौत-20 घायल, हेल्पलाइन नंबर जारी-ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट

मंगलवार (30 जुलाई) के तड़के झारखंड के चक्रधरपुर डिवीजन के राजखरसवां-बडाबांबो स्टेशन के पास हावड़ा-मुंबई मेल के साथ बड़ा हादसा हो गया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 20 लोग घायल हो गये हैं। इस दुर्घटना में हावड़ा-मुंबई मेल के 20 कोच पटरी से उतर गये और पास खड़ी मालगाड़ी से टकरा गये।

हालांकि अभी तक इस दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है लेकिन पिछले कुछ महीनों में लगातार होने वाली इस तीसरी रेल दुर्घटना को लेकर यात्रियों में काफी आतंक का माहौल है।

howrah-mumbai mail accident

हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे की तरफ से तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिये गये हैं। पटना से भी एनडीआरएफ की टीम भेजी गयी है। इस दुर्घटना की भयावहता का पता इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुर्घटना के बाद ट्रेन के कई कोच एक-दूसरे पर चढ़ गये और कुछ कोच तो बीच में से ही मुड़ गये। पिछले कुछ समय से लगातार हो रही रेल दुर्घटनाओं ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिये हैं।

वहीं दूसरी ओर इस रेल हादसे को लेकर आरोप-प्रत्यारोपों का दौर भी शुरू हो चुका है। मिली जानकारी के अनुसार इस रेल हादसे में जिन दो यात्रियों की मौत हुई दोनों एक ही कोच में सवार थे। दोनों यात्री पुरुष बताए जा रहे हैं और दोनों ही शयनयान श्रेणी के कोच से यात्रा कर रहे थे।

howrah-mumbai mail news

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर :

इस रेल हादसे के बाद भारतीय रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है जो निम्न हैं :

  • मुंबई CSMT - 022-22694040
  • दादर - 9136452387
  • कल्याण - 8356848078
  • ठाणे - 9321336747
  • खड़गपुर - 03222293764
  • नागपुर - 7757912790
  • बिलासपुर - 9201979588/9752088444
  • टाटानगर - 06572290324
  • चक्रधरपुर - 06587 238072
  • राउरकेला - 06612501072/06612500244
  • हावड़ा - 09433357920/033 26382217
  • झारसुगुड़ा - 06645-272530

कई ट्रेनें रद्द और कई ट्रेनों को किया गया डायवर्ट

हावड़ा से मुंबई जारी रही हावड़ा-मुंबई मेल के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया और कई ट्रेनों को परिवर्तित रूट से चलाने की घोषणा की है।

train accident in jharkhand

रद्द हुई ट्रेनें :

  • 22861 हावडा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस
  • 08015/18019 खड़गपुर-धनबाद एक्सप्रेस
  • 12021/12022 हावड़ा-बारबिल जनशताब्दी एक्सप्रेस
  • 18109 टाटानगर-इटवारी एक्सप्रेस
  • 18030 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुर्ला एक्सप्रेस

शॉर्ट टर्मिनेटेड ट्रेनें :

  • 18114 बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस को राउरकेला में
  • 18190 एर्नाकुलम-टाटा एक्सप्रेस को चक्रधरपुर में
  • 18011 हावड़ा-चक्रधरपुर एक्सप्रेस को आद्रा में
  • 18110 इटवारी-टाटानगर एक्सप्रेस को बिलासपुर में

इन ट्रेनों के रूट में किया गया परिवर्तन :

  • 12262 हावड़ा-CSMT दुरंत एक्सप्रेस
  • 12130 हावड़ा पुणे एक्स्रेस
  • 18005 हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस
  • 12834 हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस
  • 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस
  • 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस
  • 12859 CSMT-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस
  • 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस

More News

    Read more about: howrah mumbai train
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+