Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अब हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी तक दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, यहां है पूरी डिटेल्स

अब हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी तक दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, यहां है पूरी डिटेल्स

भारतीय रेलवे की ओर से इन दिनों देश में स्टेशनों के विस्तार और नई ट्रेनें लाने का संकल्प पूरा किया जा रहा है। दिन प्रतिदिन ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को पीएम मोदी ने हावड़ा से नई जलपाईगुड़ी (Howrah to New JalPaiguri) तक के लिए देश की सातवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

हावड़ा न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव व तय दूरी कितनी है?

हावड़ा से नई जलपाईगुड़ी (HWH to NJP) के बीच दौड़ने वाली इस ट्रेन के लिए केवल एक हाल्ट (स्टॉप या ठहराव) दिया गया है। यह ठहराव मालदा स्टेशन पर होगा। इस ट्रेन में कुल 16 कोच है। हावड़ा से नई जलपाईगुड़ी स्टेशन के बीच की दूरी 564 किमी है, जो इस वंदे भारत ट्रेन द्वारा 7.5 घंटे में तय की जा सकेगी। बता दें, हावड़ा जंक्शन और नई जलपाईगुड़ी के बीच पहले ही से एक शताब्दी ट्रेन का संचालन हो रहा है।

Howrah- New Jalpaiguri Vande Bharat Express

हावड़ा न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस का समय क्या है?

वर्तमान में इस ट्रेन के लिए रेलवे ने केवल एक स्टॉप तय किया है, जो 3 मिनट का होगा। रेलवे द्वारा दिए गए जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेन हावड़ा से सुबह 06:00 बजे चलेगी और दोपहर 01:30 बजे तक नई जलपाईगुड़ी स्टेशन पर पहुंच जाएगी। नई जलपाईगुड़ी में यह एक घंटे के लिए रुकेगी और उसके बाद दोपहर 02:30 बजे वापसी करेगी और रात 10:00 बजे तक वापस हावड़ा पर यात्रियों को उतार देगी।

हावड़ा न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस कब चलाई जाएगी?

पश्चिम बंगाल में शुरू किए गए हावड़ा न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन सप्ताह के 6 दिन किया जाएगा। इस ट्रेन के शुरू हो जाने अब बंगाल में भी रेलवे के एक नए युग की शुरुआत हो गई है।

हावड़ा न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस का गाड़ी नंबर क्या है?

हावड़ा न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस का गाड़ी नंबर - 22301

न्यू जलपाईगुड़ी हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का गाड़ी नंबर - 22302

Howrah- New Jalpaiguri Vande Bharat Express

हावड़ा न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट मैप

हावड़ा से लेकर मालदा के बीच रेलवे स्टेशन - 76

मालदा से लेकर न्यू जलपाईगुड़ी के बीच रेलवे स्टेशन - 43

हावड़ा न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस का टिकट मूल्य

एसी चेयर कार (सीसी) का किराया - 1565 रुपया

एक्जीक्यूटिव चेयर कार टिकट का किराया - 2825 रुपया

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Read more about: howrah new jalpaiguri train
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+