Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हावड़ा से दीघा के लिए रेलवे जल्द शुरू करने वाली है नमो भारत रैपिड रेल, जाने रूट, Timing और किराया!

हावड़ा से दीघा के लिए रेलवे जल्द शुरू करने वाली है नमो भारत रैपिड रेल, जाने रूट, Timing और किराया!

By Travel Desk

दीघा में नए जगन्नाथ मंदिर की उद्घाटन के साथ ही हावड़ा-कोलकाता और पश्चिम बंगाल के दूसरे शहरों से दीघा जाने के लिए लोग इन दिनों काफी उत्साहित है। हालांकि दीघा से हावड़ा के बीच गरीब रथ समेत कई अन्य ट्रेन भी चलती है, लेकिन जब ट्रेन तेज रफ्तार हो तब उसकी बात ही अलग होती है। अगर आप भी तेज रफ्तार ट्रेनों को ज्यादा पसंद करते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है।

जल्द ही भारतीय रेलवे हावड़ा से दीघा के बीच तेज रफ्तार नमो भारत रैपिड रेल की शुरू करने वाली है। यह ट्रेन सेवा आपकी यात्रा को न सिर्फ तेज़ बल्कि आरामदायक भी बनाएगी।

namo bharat

आइए इस नई सेवा के बारे में विस्तार से जानते हैं -

नमो भारत रैपिड रेल को पहले वंदे मेट्रो के नाम से जाना जाता था। वंदे भारत एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की तरह, नमो भारत रैपिड रेल भी कम दूरी के शहरों के बीच विश्व स्तरीय रेल सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से डिज़ाइन की गई है। वर्तमान में, दो नमो भारत रैपिड रेल सेवाएं पहले से ही चल रही हैं - अहमदाबाद से भुज और जयनगर से पटना। अब रेल मंत्रालय वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के इस 'मिनी' संस्करण को विभिन्न मार्गों पर शुरू करने जा रहा है, जिसमें हावड़ा-दीघा मार्ग भी शामिल है।

हावड़ा से दीघा: दूरी और यात्रा समय

ETNow NEWS की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार हावड़ा से दीघा के बीच नमो भारत रैपिड रेल लगभग 186 किलोमीटर की दूरी को मात्र 3 घंटे से भी कम समय में तय करेगी। शुरू हो जाने के बाद, हावड़ा-दीघा नमो भारत रैपिड रेल इस रूट पर सबसे तेज़ ट्रेन होगी। अगर आप अभी तक बस या अन्य ट्रेनों से यात्रा करते थे, तो यह आपके लिए एक बेहतर और तेज़ विकल्प होगा।

क्या होगा रूट और कहां-कहां रुकेगी ट्रेन?

हावड़ा और दीघा के बीच अपनी यात्रा के दौरान, नमो भारत रैपिड रेल मार्ग के प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इन स्टेशनों में शामिल हैं:

  • सांतरागाछी जंक्शन
  • उलूबेरिया
  • मेचेदा
  • तमलुक
  • कांथी पीएच
namo bharat rapid rail

कितना होगा किराया?

मिली जानकारी के अनुसार हावड़ा से दीघा नमो भारत रैपिड रेल में कुल 16 कोच होंगे। सभी कोच एयर कंडिशन होंगे, जिससे आपकी यात्रा आरामदायक होगी। हावड़ा-दीघा नमो भारत रैपिड रेल अनारक्षित होगा और इसकी कीमत लगभग 400-450 रुपये के आसपास रहने की संभावना है।

क्या होगी Timing?

बताया जाता है कि हावड़ा से दीघा नमो भारत रैपिड रेल सुबह लगभग 07:00 बजे हावड़ा से खुलेगी और लगभग 09:45 बजे दीघा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन शाम को लगभग 5 बजे दीघा से खुलेगी और 7:45 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी।

यह ट्रेन सेवा कब से शुरू होगी, इस बारे में आधिकारिक तौर पर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जाता है कि रूट सर्वे के बाद जल्द ही इस ट्रेन सेवा को शुरू कर दिया जाएगा, जिससे यात्री इस तेज रफ्तार सफर का आनंद उठा सकें।

More News

    Read more about: howrah train kolkata
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+