Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद मेट्रो फेज - 3 का होगा शहर के उत्तरी हिस्से में विस्तार, कौन से इलाकों तक होगी मेट्रो की पहुंच?

हैदराबाद मेट्रो फेज - 3 का होगा शहर के उत्तरी हिस्से में विस्तार, कौन से इलाकों तक होगी मेट्रो की पहुंच?

वर्तमान समय में मेट्रो हर शहर की Lifeline बन गयी है। जिन शहरों में मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं है, वहां मेट्रो लाइन बनाने की योजनाओं पर काम चल रहा है और जहां मेट्रो सेवाएं उपलब्ध है वहां पूरे शहर में मेट्रो का जाल बिछाने की तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में अब हैदराबाद शहर का उत्तरी हिस्सा भी अब मेट्रो से जुड़ने वाला है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद में मेट्रो लाइन के तीसरे फेज का विस्तार किया जाएगा जो शहर के उत्तरी हिस्से के विभिन्न इलाकों को जोड़ने का काम करेगा।

इस बात की घोषणा पिछले दिनों तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवनाथ रेड्डी ने की।

hyderabad metro

मुख्यमंत्री ने कहा

हैदराबाद मेट्रो के विस्तार के बारे में बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री रेड्डी ने कहा कि हैदराबाद में मेट्रो के तीसरे फेज के निर्माण की योजना बनायी गयी है जो शहर के उत्तरी हिस्से के साथ-साथ दूसरे इलाकों को भी यातायात के इस तेज रफ्तार साधन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली है।

The Hindu की रिपोर्ट में मुख्यमंत्री रेड्डी के हवाले से बताया गया है कि हैदराबाद का उत्तरी हिस्सा नजरंदाज नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वह केंद्र सरकार और बैंक से फंड का इंतजाम करने की कोशिशें कर रहे हैं। साथ ही मेट्रो के विस्तार से संबंधित रिपोर्ट को भी तैयार करने की जरूरत महसूस हो रही है।

फिलहाल चल रहा है फेज 2 का विस्तार

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल हैदराबाद में मेट्रो नेटवर्क के फेज 2 का विस्तार चल रहा है जो लगभग 76.4 किमी लंबा होने वाला है। फेज 2 के तहत 5 कॉरिडोर बनाए जाएंगे, जिनकी प्रशासनिक मंजूरी पिछले 2 नवंबर को ही दी जा चुकी है।

hyderabad metro phase 3

हैदराबाद मेट्रो के फेज 2 के 5 कॉरिडोर निम्न होंगे -

  • एल.बी. नगर से हयातनगर (7.1 किमी)
  • मियापुर से पटनचेरु (13.4 किमी)
  • नागोल से शमशाबादा एयरपोर्ट (36.8 किमी)
  • एमजीबीएस से चंद्रयानगट्टा (7.5 किमी)
  • रायदुर्ग से कोकापेट और नियोपॉलिस (11.6)

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री रेड्डी ने कहा कि अगले 4 से 5 सालों के अंदर हैदराबाद मेट्रो के फेज 2 के 76.4 किमी विस्तार का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद हैदराबाद मेट्रो के फेज 3 का विस्तार की योजना बनायी जाएगी, क्योंकि तब यह काम काफी आसान हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी हैदराबाद के जिन इलाकों में मेट्रो का विस्तार फेज 3 के तहत किया जाएगा, उनके नाम निम्न हैं :

  • फ्यूचर सिटी
  • मेडचल
  • उप्पल
  • यदगिरीगट्टा

इसके साथ ही फेज -3 के तहत मेट्रो का विस्तार हैदराबाद के उन सभी इलाकों में करने की योजना हैं जो अब तक मेट्रो नेटवर्क से नहीं जुड़ पाए हैं।

बता दें, पिछले काफी समय से ही आम जनता मेडचल, कीसरा, अलव्ल और शहर के दूसरे हिस्सों में मेट्रो का विस्तार करने की मांग कर रहे हैं।

More News

    Read more about: hyderabad metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+