Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद, पुणे और नागपुर मेट्रो में भी अब दिल्ली मेट्रो की तरह What's App पर होगी टिकट बुकिंग

हैदराबाद, पुणे और नागपुर मेट्रो में भी अब दिल्ली मेट्रो की तरह What's App पर होगी टिकट बुकिंग

हैदराबाद, पुणे और नागपुर मेट्रो भी जल्द ही दिल्ली मेट्रो के क्लब में शामिल होने वाली है। हर दिन हमारे देश में लाखों लोग मेट्रो सेवाओं का लाभ उठाते हैं। जब भी किसी यात्रा को मेट्रो का टिकट खरीदना पड़ता है तो उसे मेट्रो के टिकट काउंटर पर लंबी लाइन लगानी पड़ती है। लेकिन जल्द ही इन 3 शहरों के यात्रियों को इस समस्या से छुटकारा मिलने वाला है।

दिल्ली मेट्रो के तर्ज पर हैदराबाद, नागपुर और पुणे मेट्रो में भी What's App पर मेट्रो का टिकट बुक करने की सुविधा उपलब्ध होने वाली है। Route Mobile, जिन्होंने दिल्ली मेट्रो में What's App पर टिकट बुक करने की सुविधा को लॉन्च किया है, उन्होंने ही इन तीनों शहरों में What's App मेट्रो टिकट बुकिंग व्यवस्था को शुरू करने का फैसला लिया है।

hyderabad metro

इस बाबत Business Standard की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्तमान समय में देशभर के 15 शहरों में मेट्रो सेवाएं उपलब्ध है। पिछले साल के अंत में दिल्ली मेट्रो में What's App पर टिकट बुकिंग की सुविधा को सबसे पहले शुरू किया गया था। अब उन्होंने एकीकृत भागीदार Billeasy के साथ मिलकर हैदराबाद, नागपुर और पुणे मेट्रो में भी इस सुविधा को शुरू करने का फैसला लिया है।

nagpur metro

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को अपने What's App से मेट्रो के आधिकारिक अकाउंट (चैट बोट) पर मैसेज भेजना होगा। यात्रियों को मेट्रो के आधिकारिक चैट बोट पर अपनी यात्रा शुरू होने के स्टेशन (To) और गंतव्य स्टेशन (From) की जानकारी देनी होगी। साथ में बताना होगा कि कितने व्यक्तियों का टिकट बुक करना है।

इसके बाद पेमेंट के लिए अपनी पसंदीदा पद्धति (UPI, नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड) आदि का इस्तेमाल कर टिकट का मूल्य चुकाते ही मेट्रो का टिकट What's App पर बुक हो जाएगा। अब यात्री QR टिकट स्कैन के माध्यम से अपने बुक टिकट का इस्तेमाल कर सकता है।

pune metro

यह सुविधा कब तक इन शहरों के मेट्रो में शुरू होगी, इस बाबत अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावों के अनुसार जल्द ही इस सुविधा को दिल्ली मेट्रो के साथ-साथ पुणे, हैदराबाद और नागपुर मेट्रो में भी शुरू कर दिया जाएगा।

More News

    Read more about: hyderabad pune nagpur
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+